फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों को बनाइए यादगार, आईआरसीटीसी चेरापूंजी समेत इन स्थानों की कराएगा सैर, ये रहेगा पैकेज

Mon, 27 May 2019 03:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
बच्चों के स्कूल बंद हो चुके हैं। गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। एक ओर अभिभावक सैर-सपाटे का मूड बना रहे हैं, वहीं मित्र मंडली भी घूमने की योजनाएं बनाने में लगे हैं। वैसे तो पर्यटन सभी को पसंद है, लेकिन पहाड़ों से लेकर समंदर तक घूमने का अपना ही मजा है। अगर आप भी इस साल गर्मी की छुट्टियों में कहीं जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट पर तमाम पैकेज उपलब्ध है। वह भी वाजिब दरों पर। इसमें एक ओर आप धार्मिक पर्यटन कर सकते हैं, वहीं स्विट्जरलैंड में भी यादगार वक्त बिता सकेंगे और आपकी गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
डेमो
अगर आप गर्मी की छुट्टियों को पूर्वोत्तर भारत की हसीन वादियों में गुजारकर यादगार बनाना चाहते हैं तो आआईआरसीटीसी के शिलांग, चेरापूंजी व गुवाहाटी पैकेज को आज ही बुक कराइए।  पैकेज यात्रा 24 से 29 मई तक चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि दो यात्रियों के एक साथ जाने पर प्रत्येक यात्री को 33,650 रुपये व तीन यात्रियों के एक साथ रहने पर प्रति व्यक्ति 31,980 रुपये का भुगतान करना होगा। बच्चों के लिए कीमत 28,610 रुपये है।
विज्ञापन

3 of 7
डेमो
यहां कराई जाएगी सैरः चेरापूंजी में भस्माई गुफा, सात सिस्टर वाटर फॉल्स, नोहकलिकाई वाटर फॉल्स, कब फॉल्स, एलीफैंटा वाटर फॉल्स, शिलांग में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव मावल्यान्नॉंग का भ्रमण, डॉन वास्को म्यूजियम, यूमियाम लेख, गोवाहाटी में कामख्या देवी के दर्शन, ब्रह्मपुत्र नदी।
ऐसे ले जाएंगे: लखनऊ से गुवाहाटी तक फ्लाइट से ले जाया जाएगा।

 

4 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
यहां करा सकते हैं बुकिंग
पैकेज की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभागीय वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मोबाइल नंबर 9794863619, 29, 31, 35, 36 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
ज्योतिर्लिंग के दर्शन संग स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की भी सैर
छुट्टियों में आप धार्मिक स्थलों की सैर भी की सकती हैं। इसके लिए  2 से 11 जून तक के लिए ज्योतिर्लिंग दर्शन का पैकेज है। इसमें स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि नौ रात व दस दिनों के इस पैकेज की कीमत 9,450 है।
पैकेज में शामिल : ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों के अतिरिक्त नासिक में शिरडी साईंधाम, वडोदरा में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी घुमाया जाएगा।
ऐसे ले जाएंगे : ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी। इसमें लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर, इटावा, ग्वालियर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, झांसी से भी बैठने की सुविधा होगी।
ऐसे ले जाएंगे : ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी। इसमें लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर, इटावा, ग्वालियर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, झांसी से भी बैठने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो
स्विट्जरलैंड की बात है निराली
मई में यात्रियों के लिए यूरोप की सैर का पैकेज भी उपलब्ध है। इसमें बर्फ से ढके स्विट्जरलैंड से लेकर यूरोप के सात देश घूमने को मिलेंगे। यह पैकेज 11 दिन व 10 रातों का होगा। पैकेज में दो यात्रियों के एक साथ ठहरने पर प्रति पैसेंजर मूल्य 2,07,600 रुपये रखा गया है जबकि तीन यात्रियों के एक साथ जाने पर प्रति व्यक्ति पैकेज मूल्य 2,05,850 रुपये होगा। बच्चों के होने पर बेड सहित पैकेज मूल्य 1,64,150 रुपये रहेगा।
यहां की होगी सैर : यूरोप में फ्रांस, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, इटली व वेटिकन सिटी आदि घूमने का मौका मिलेगा।
ऐसे ले जाएंगे: लखनऊ से दिल्ली व वहां से यूरोप तक फ्लाइट से ले जाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
बजट है कम तो ऊटी की करिए सैर
गर्मी की छुट्टियों में बंगलूरू, मैसूर, कुर्ग व ऊटी का पैकेज भी उपलब्ध है। इसकी सैर 8 से 14 जून के बीच होगी। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि पैकेज की प्रति व्यक्ति कीमत 33,700 रुपये है जबकि तीन लोगों के साथ रुकने 31,900 रुपये देना होगा। पैकेज के अंतर्गत पर्यटकों को तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था दी जाएगी।
यहां की होगी सैर : पैकेज के अंतर्गत पर्यटकों को मैसूर में वृंदावन गार्डन, चामुंडी हिल, नंदी मंदिर, महिषासुर मूर्ति, मैसूर पैलेस, ऊटी में रोज गार्डन, सिम्स पार्क, लैम्प्स रॉक, डॉल्फिन नोज, किटी वैली, टी-म्यूजियम और कुर्ग में तिब्बती गोल्डन टेम्पल, कावेरी नदी, अब्बैफॉल, मडिक्करी फोर्ट, ओंकारेश्वर मंदिर, राज सीट और बंगलूरू में इस्कॉन मंदिर व रामबाग गार्डन घुमाया जाएगा।
ऐसे ले जाएंगे : फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें