आईआरसीटीसी पांच से आठ अक्तूबर तक यात्रियों को गोवा की सैर कराएगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि लखनऊ से यात्री फ्लाइट द्वारा गोवा जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 23,200 रुपये व तीन लोगों के साथ रुकने पर 22,500 रुपये प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पैकेज में तीन सितारा होटल में ठहरने व स्थानीय यात्रा के लिए एसी वाहन की व्यवस्था रहेगी।
4 of 5
डेमो
यात्रियों को उत्तरी गोवा में बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च, मंग्वेशी मंदिर, मीरामार बीच, शाम को क्रूज की सवारी, दक्षिणी गोवा में कलंगुट बीच, बागा बीच, अंजुना बीच एवं बेंच सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम, पणजी की लोकल मार्केट व एम्माकुलेट चर्च घुमाया जाएगा।