फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बोले, मुलायम की शिकायत के कारण लगे आरोप

Fri, 17 Jul 2015 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
निलंबित आईजी अमिताभ ठाकुर ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्रालय की चार्जशीट का 30 पन्नों का जवाब आईजी कार्मिक बीपी जोगदंड को सौंप दिया।
विज्ञापन

अमिताभ बोले, मुलायम की शिकायत के कारण लगे आरोप

2 of 5
इस बीच, गोमतीनगर थाने में ठाकुर के खिलाफ दर्ज रेप के मामले की विवेचना कर रहे सीओ सत्यसेन यादव और एएसपी ट्रांस गोमती मनीराम यादव को डीजीपी ऑफिस बुलाकर विवेचना के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

अमिताभ बोले, मुलायम की शिकायत के कारण लगे आरोप

3 of 5
चार्जशीट के जवाब में ठाकुर ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि वह सामाजिक कार्य कर रहे थे। जिनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी, उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश की।

अमिताभ बोले, मुलायम की शिकायत के कारण लगे आरोप

4 of 5
उन्होंने ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के खिलाफ फोन पर धमकाने की शिकायत करने के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। अगर सरकार को मेरा काम गलत लग रहा था तो पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बोले, मुलायम की शिकायत के कारण लगे आरोप

5 of 5
हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की गुहार लगाएंगे
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर धमकाने और दुष्कर्म के झूठे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे। उधर, हजरतगंज पुलिस ने धमकी भरी फोन कॉल की रिकार्डिंग को जांच में शामिल कर लिया है। दरोगा हरिप्रसाद अहिरवार ने बताया कि रिकार्डिंग की सीडी को शुक्रवार को फोरेंसिक जांच के लिए महानगर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें