फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: रामलला के दरबार में ध्यानमग्न दिखे आस्ट्रेलिया के लेंगर तो जोंटी रोड्स हुए राममय, लखनऊ टीम ने किए दर्शन

Thu, 21 Mar 2024 03:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
राममंदिर में जस्टिन लेंगर, जोंटी रोड्स व केशव महाराज। - फोटो : amar ujala
लखनऊ सुपरजाएंटस के धुरंधर खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ से जुड़े लोग गुरुवार को अयोध्या शहर पहुंचे और रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

कोच जस्टिन लैंगर व जोंटी रोड्स के नेतृत्व में आयोजित इस आध्यात्मिक यात्रा में टीम के सहायक कोच एस श्रीराम, खिलाड़ी यश ठाकुर, प्रेरक मांकड़, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, दीपक हूडा शामिल रहे। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी केशव महाराज भी साथ थे जो भगवान राम के अनन्य भक्त हैं। उनकी उपस्थिति ने टीम की यात्रा में सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक महत्व का स्पर्श जोड़ा।

यात्रा के दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को अयोध्या के पवित्र स्थलों पर दर्शन, श्रद्धासुमन अर्पित करने और ऐतिहासिक शहर की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत व परंपराओं को देखने का मौका मिला। 
विज्ञापन

2 of 6
केशव महाराज। - फोटो : amar ujala
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज केशव महाराज ने कहा कि राम मंदिर में प्रवेश करते समय अपार ऊर्जा का अनुभव हुआ। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। भगवान राम का प्रबल भक्त होने के नाते उनके जन्म स्थान पर जाना और उनका आशीर्वाद लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
टीम के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने कहा कि टीम के साथियों के साथ अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन के लिए जाना मेरे लिए एक जादुई अनुभव रहा।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने कहा कि उनकी प्रभु श्रीराम में आस्था है। उन्होंने राम मंदिर बनने पर खुशी जाहिर की थी।
विज्ञापन

5 of 6
रामलला के दरबार में जोंटी रोड्स। - फोटो : amar ujala
जोंटी रोड्स लखनऊ टीम के कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जस्टिन लेंगर। - फोटो : amar ujala
रामलला के दरबार में आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जस्टिन लेंगर। वह लखनऊ टीम के कोच हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें