यूपी के कानपुर शहर में रहने वाली इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी सपना झा की ये दास्तां सुनकर आप रो पड़ेंगे। बाक्सिंग चैंपियन रुक्सार बानो की बदहाली की दास्तां अभी लोगों के जेहन से उतरी नहीं कि शहर की एक और खेल प्रतिभा की दुश्वारियों ने सिस्टम पर सवाल उठा है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल फुटबॉलर रह रही है सुलभ शौचालय में, तस्वीरें...
2 of 10
यह हैं अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सपना झा जो आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की तरफ से श्रीलंका में अंडर-14 और अंडर-16 टूर्नामेंट खेल चुकी हैं लेकिन अफसोस है ये कानपुर में बाबूपुरवा बगाही स्थित सुलभ कांप्लेक्स में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
इंटरनेशनल फुटबॉलर रह रही है सुलभ शौचालय में, तस्वीरें...
3 of 10
सपना का पूरा परिवार एक छोटी सी कोठरी में बेबसी भरे दिन काट रहा है। वह वर्ष 2016 में प्रस्तावित अंडर-19 फुटबाल वर्ल्ड कप की तैयारी करना चाहती हैं लेकिन तंगहाली आड़े आ रही है।
इंटरनेशनल फुटबॉलर रह रही है सुलभ शौचालय में, तस्वीरें...
4 of 10
मूल रूप से समस्तीपुर बिहार की रहने वाली सपना झा के पिता सुरेंद्र झा पिछले बीस साल से परिवार सहित शहर में रह रहे हैं। सुरेंद्र सुलभ कांप्लेक्स में नौकरी करते हैं इसलिए पूरा परिवार मां बेबी झा, भाई प्रशांत झा और कामद झा एक कमरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
इंटरनेशनल फुटबॉलर रह रही है सुलभ शौचालय में, तस्वीरें...
5 of 10
सपना ने यहीं रहकर पढ़ाई की और खेल-कूद का मंत्र लिया। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नाम कमाया लेकिन कुछ हाथ न आया।
विज्ञापन
इंटरनेशनल फुटबॉलर रह रही है सुलभ शौचालय में, तस्वीरें...
6 of 10
सुलभ कांप्लेक्स में रहने की वजह से सपना को पासपोर्ट बनवाने में तरह-तरह की मुसीबतें झेलनी पड़ीं, यह बताते-बताते वह रुआंसी हो गई।
विज्ञापन
इंटरनेशनल फुटबॉलर रह रही है सुलभ शौचालय में, तस्वीरें...
7 of 10
सपना को अर्मापुर और ग्रीनपार्क प्रैक्टिस के लिए साइकिल से जाना पड़ता है। आज-कल सामान्य परिवार में भीं खाना गैस सिलेंडर की मदद से बनता है लेकिन सपना के घर अब भी स्टोव जलता है।
इंटरनेशनल फुटबॉलर रह रही है सुलभ शौचालय में, तस्वीरें...
8 of 10
यूपी फुटबाल संघ (जूनियर) की तरफ से तमिलनाडु, त्रिवेंद्रम, अहमदाबाद, उड़ीसा में राज्य स्तरीय और तमिलनाडु, त्रिवेंद्रम, अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले खेल चुकीं सपना फु़टबाल की बेस्ट डिफेंडर रही हैं।
इंटरनेशनल फुटबॉलर रह रही है सुलभ शौचालय में, तस्वीरें...
9 of 10
सरस्वती इंटर कॉलेज बाबूपुरवा से कक्षा 12वीं की पढ़ाई करने वाली सपना ने तमाम पुरस्कार भी जीते हैं। और तो और यूपी स्टेट स्कूल खो-खो एसोसिएशन की तरफ से खेलते हुए कानपुर, बलिया, इलाहाबाद, औरैया, वाराणसी, उन्नाव, बरेली, आगरा और गोरखपुर में भी वह विजेता रह चुकी है।
इंटरनेशनल फुटबॉलर रह रही है सुलभ शौचालय में, तस्वीरें...
10 of 10
खो-खो में सपना ने आठ पुरस्कार जीते हैं। वह बढ़िया एथलीट भी है। इलाहाबाद और मेरठ में हुए एथलीट के चार मुकाबलों (हाई जंप) में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर चुकी है। हालांकि अब पूरा फोकस फुटबाल पर है। स्टोरी और तस्वीरें: ओपी वाधवानी