फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

विज्ञापन
1 of 10
इन दिनों आप यदि लखनऊ यूनीवर्सिटी आएंगे तो यहां के नजारे आपका मन मोह लेंगे। दरअसल यहां पर मिनी कल्चरल फेस्ट चल रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

2 of 10
लखनऊ विश्वविद्यालय के मिनी कल्चरल फेस्ट का सोमवार को धमाकेदार आगाज हुआ। तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पहले दिन स्टूडेंट्स ने कई तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

3 of 10
रंगोली, स्वरचित कविता पाठ, कार्टून और पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ ही सोलो और ग्रुप डांस में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सवी और तान्या खन्ना के ग्रुप ने ‘नगाड़े संग ढोल बाजे, ढोल बाजे ढोल...’ पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

4 of 10
उर्वशी ने गणपति बप्पा मोरिया गीत पर गणेश वंदना करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह शिवांगी ने क्लासिकल डांस प्रस्तुत करके सब का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

5 of 10
इससे पहले मिली कल्चरल फेस्ट का उद्घाटन लविवि कुलपति प्रो. एसबी निमसे और ग्राम्य विकास मंत्री अरिवंद सिंह गोप ने किया। कुलपति ने लगातार तीसरे साल मिनी कल्चरल फेस्ट आयोजन पर सांस्कृतिकी को बधाई दी।
विज्ञापन

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

6 of 10
सांस्कृतिकी निदेशक प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिताएं अगले दो दिन तक चलेंगी। अंतिम दिन समापन समारोह में विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

7 of 10
बीते साल मिनी कल्चरल फेस्ट के दौरान उपद्रवी छात्रों द्वारा हंगामा व हुल्लड़बाजी को देखते हुए इस साल डांस कम्प्टीशन में प्रतिभागियों के अलावा अन्य किसी स्टूडेंट्स को हॉल में घुसने नहीं दिया गया।

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

8 of 10
आपको बता दें कि बीते साल डांस कम्प्टीशन के दौरान छात्रों ने प्रतियोगिता के दौरान डांस कर रही छात्राओं पर सिक्के उछाले थे। मना करने पर फर्नीचर तोड़ दिया था। उस समय प्रॉक्टोरियल टीम भी नदारद थी। इस बार हंगामे के डर से किसी छात्र को एंट्री नहीं दी गई।

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

9 of 10
इस पर स्टूडेंट्स में काफी रोष है। उनका कहना है कि जब स्टूडेंट्स को एंट्री ही नहीं दी जा रही है तो कल्चरल फेस्ट का मतलब ही क्या है। अगर लविवि प्रशासन कुछ उपद्रवी छात्रों को काबू नहीं कर सकता तो यह उनकी गलती है।
विज्ञापन

इन दिनों देखने लायक हैं लखनऊ यूनीवर्सिटी के नजारे

10 of 10
सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने से स्टूडेंट्स को रोकना तो सही नहीं हैं। वहीं लविवि प्रॉक्टर प्रो. निशी पांडेय का कहना था कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के अलावा और किसी का कोई काम नहीं होता है। इसलिए प्रतिभाग करने वाले स्टूडेंट्स को छोड़कर अन्य किसी को एंट्री नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें