फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की करतूत : फेसबुक फ्रेंड को झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, फिर दूसरी युवती को फंसाया

Thu, 26 Apr 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
crime - फोटो : amar ujala
हजरतगंज की उत्तरी चौकी में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह ने खाकी की किरकिरी करा दी। भूपेंद्र ने फेसबुक के जरिए मिली युवती को शादी का झांसा देकर मंदिर में ब्याह रचाया। दो साल तक उससे हजरतगंज स्थित एक होटल व अन्य जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को छोड़कर परिवारवालों की पसंद की लड़की से रिश्ता तय कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
Rape, Gangrape
युवती को इसका पता चला तो उसने लड़की के परिवारीजनों को जानकारी देने के साथ ही एसएसपी दीपक कुमार से शिकायत की। दरोगा का रिश्ता तो टूटा ही, बुधवार को एसएसपी ने उसे लाइन हाजिर भी कर दिया। मामले की जांच हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
यूपी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि पीड़िता मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली है और यहां लखनऊ में किराये पर रहती है। दो साल पहले फेसबुक के जरिए दरोगा से जान-पहचान हुई। मुलाकात होने लगी और फरवरी 2016 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि भूपेंद्र सिंह ने उससे शादी से पहले भी शारीरिक संबंध बनाए थे।

4 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
दरोगा कई बार युवती को हजरतगंज स्थित होटल भी ले गया। दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने के बाद दरोगा ने उससे किनारा कर लिया। युवती का आरोप है कि वह उसे मारता-पीटता और दहेज में रुपये लेकर आने का दबाव डालता। इस बीच दरोगा ने परिवारवालों की पसंद से कौशांबी की एक युवती से शादी की तैयारी शुरू कर दी। इस बात का पता युवती को लगा तो उसने शिकायत की जिस पर कार्रवाई व जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
crime - फोटो : amar ujala
कौशांबी की युवती ने तोड़ा रिश्ता
दरोगा के चंगुल में फंसी पीड़िता ने बताया कि उसने कौशांबी की युवती को उसकी करतूतों की जानकारी दी तो वह सन्न रह गई। युवती ने तुरंत अपने माता-पिता को शादी से मना कर दिया। जनवरी में उन्होंने शादी तोड़ दी। पीड़िता का कहना है कि रिश्ता टूटने के बाद दरोगा तीसरी युवती को अपने जाल में फंसाकर शादी करने की तैयारी कर रहा था तभी उसने एसएसपी से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rape shimla
पहले भी की थी शिकायत पर हो गया था समझौता
पीड़िता ने बताया कि दरोगा ने उसे इस्तेमाल की वस्तु समझ लिया था। शादी के कुछ महीने बाद से ही वह दूरी बनाने लगा। मिलना-जुलना कम कर दिया। युवती का कहना है कि दरोगा की मां व भाई रूपेंद्र और शैलेंद्र भी उसे प्रताड़ित करके तलाक देने का दबाव बना रहे थे। एक साल पहले पीड़िता ने एसएसपी से उत्पीड़न और प्रताड़ना की शिकायत की जिसकी जांच हुई थी। उस वक्त दरोगा भूपेंद्र ने दोबारा परेशान न करने और दहेज न मांगने की बात कहते हुए समझौता कर लिया था। हालांकि, बीती 10 फरवरी को दरोगा के परिवारीजनों ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें