मैंगो मैन के नाम से मशहूर पद्मश्री हाजी कलीमुल्लाह खां की तबियत देर रात बिगड़ गई। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें केजीएमयू के लॉरी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनके साथ लापरवाही की गई और इलाज भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
2 of 7
haji kalimullah khan
- फोटो : amar ujala
केजीएमयू प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता से दुखी परिवारीजनों ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
haji kalimullah khan
- फोटो : amar ujala
कलीमुल्लाह के बेटे नजीम ने बताया कि लॉरी में पहुंचने पर डॉक्टर पहले तो एडमिट ही नहीं कर रहे थे। किसी तरह भर्ती किया लेकिन फिर उसके बाद टरकाते रहे। पिता जी का पद्मश्री कार्ड भी दिखाया लेकिन वे बेपरवाह बने रहे।
4 of 7
haji kalimullah khan
- फोटो : amar ujala
नाजिम ने बताया कि इससे दुखी होकर हम उन्हें डिवाइन हार्ट हास्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बताया कि पिताजी की वेन 99 फीसदी ब्लॉक है। तत्काल ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
5 of 7
haji kalimullah khan
- फोटो : amar ujala
बता दें कि यूपी के मलिहाबाद क्षेत्र निवासी कलीमुल्लाह (78) आम की विभिन्न प्रकार की नस्ल और उन्हें नए-नए नाम देने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।
विज्ञापन
6 of 7
haji kalimullah khan
- फोटो : amar ujala
बागवानी में विशेष योगदान देने वाले कलीमुल्लाह ने आम के एक ही पेड़ पर अलग-अलग आकार और जायके वाले 300 तरह के आम उगाए थे, जिसके लिए वर्ष 2008 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। कलीमुल्लाह ने विभिन्न प्रकार के आम की फसल इजात की है, जिनके नाम उन्होंने मशहूर नेता, अभिनेता और खिलाड़ियों के नाम पर रखे।
इनमें से जो बहुत प्रचलित हुए हैं वे हैं- नमो आम, योगी आम, अखिलेश यादव आम, सोनिया गांधी आम, सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय, केजरीवाल समेत अन्य प्रमुख हस्तियों के नाम पर हैं।