फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी का रौब ऐसा चढ़ा कि बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा, ऐसी कर दी हालत

Wed, 21 Mar 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में प्रोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने तेलीबाग चौकी इंचार्ज ने सोमवार शाम दो बुजुर्गों को चौकी में अपमानित करने के साथ पिटाई कर दी। आक्रोशित वकीलों ने मंगलवार सुबह पीजीआई थाने में हंगामा किया और मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल को तहरीर दी।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं, एक रिटायर्ड फौजी ने भी चौकी इंचार्ज पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कोतवाल से शिकायत की है। 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
पीजीआई कोतवाली के इंचार्ज अरुण कुमार राय ने बताया कि तेलीबाग निवासी कुमकुम सीएमओ कार्यालय में हेड क्लर्क अपने पति देवेंद्र कुमार व वकीलों के साथ मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंची।

4 of 6
up police - फोटो : अमर उजाला
चौकी इंचार्ज अरुण चतुर्वेदी पर अभद्रता व पति की पिटाई का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि सोमवार शाम तेलीबाग में मो इकबाल की दुकान पर कपड़े खरीदने गई थी। कपड़े पसंद न आने पर लौटने लगी तो इकबाल ने खरीदने का दबाव बनाने के साथ चौकी इंचार्ज को बुला लिया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
उन्होंने कुमकुम व देवेंद्र को पुलिस चौकी ले जाकर अपमानित किया। पति की पिटाई का आरोप लगाते हुए कुमकुम ने कहा कि अपमान के चलते रोते हुए घर पहुंची। बेटी व परिवारीजनों को जानकारी दी। उन्होंने वकीलों से संपर्क किया। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराने आई। मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल पर वकीलों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
पुलिस चौकी में बुजुर्ग महिला की फटकार व पति की पिटाई के विरोध में हंगामा कर रहे वकील शांत हुए थे कि सुभानी खेड़ा निवासी रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रसाद ने चौकी इंचार्ज अरुण चतुर्वेदी पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कोतवाल को तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें