फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झकझोर देगी पुलिस की संवेदनहीनता, रस्सी से बांधकर घसीटी युवक की लाश

Sun, 25 Sep 2016 03:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
सीतापुर के हरगांव में पुलिस ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। सरायन नदी में मिले एक युवक के शव को पुलिसवालों ने रस्सी से बांधकर नदी से घसीटा। पुलिस वालों के इशारे पर शव निकालने नदी में उतरे ग्रामीण करीब 50 मीटर तक उसका शव खींचते रहे। औंधे मुंह गिरे युवक के चेहरे को देखने के लिए पुलिसकर्मियों ने शव को रस्सी के सहारे पलटने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

2 of 6
उधर, पुलिस की ओर से शव की बेकदरी का वीडियो वायरल होते ही अधिकारी सकते में आ गए। आननफानन एसपी सौमित्र यादव ने आरोपी दरोगा व आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
हरगांव व इमलिया सुल्तानपुर थाने की सीमा पर सधुवापुर गांव के पास गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव सरायन नदी में मिला। शव नदी किनारे एक पेड़ की डाल में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने इमलिया सुल्तानपुर और फिर हरगांव पुलिस को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में काजी कमलापुर चौकी प्रभारी राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे।

4 of 6
उधर, हरगांव से दरोगा मतीन खां, आरक्षी अरविंद चंदेल व होमगार्ड ओम प्रकाश भी आ गए। पहले दोनों थानों की फोर्स के बीच घटनास्थल की सीमा को लेकर विवाद हुआ। बाद में घटनास्थल हरगांव थाने में तय किया गया। हरगांव पुलिस ने ग्रामीण को बुलाया और नदी में उतरा रहे शव को रस्सी से बंधवा दिया। इसके बाद शव को करीब 50 मीटर तक घसीटा गया।
विज्ञापन

5 of 6
औंधे मुंह पड़े होने से जब युवक का चेहरा नहीं दिखा तो पुलिस वालों ने उसे रस्सी के सहारे उलटने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने शव की बेकदरी का वीडियो बना लिया। उधर, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी वीडियोग्राफी करता दिखा। मामले की गंभीरता को भांप आननफानन एसपी सौमित्र यादव ने इस मामले में आरोपी दरोगा मतीन खां व आरक्षी अरविंद चंदेल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें