फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेन की 'स्मार्ट कोच' में करें सफर, ये 7 सुविधाएं देंगी आपको प्लेन का मजा

Wed, 29 Aug 2018 11:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
smart coach - फोटो : amar ujala
भारतीय रेलवे के इतिहास में एक और कड़ी सुनहरे अक्षरों में जुड़ गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में देश का पहला स्मार्ट कोच यूपी के रायबरेली जिले से निर्मित होकर निकला। इंटेलिजेंट सेंसर बेस्ड सिस्टम की सहायता से इस कोच को विशेष सुविधाओं से लैस किया गया है। कोच में अगर एसी नहीं काम कर रहा है और पानी की दिक्कत हो तो अलार्म बज उठेगा। यही नहीं, ये कोच सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी स्मार्ट हैं।
 
विज्ञापन

2 of 9
smart coach - फोटो : amar ujala
रायबरेली जिले के लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री में मेक इन इंडिया के तहत दो स्मार्ट कोचों का निर्माण किया गया है। स्मार्ट कोच एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं। इसमें एक सेंट्रल कंप्यूटर भी है जो सभी सेंसर्स पर नजर रखता है। लालगंज रेल कोर्च फैक्ट्री के जीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि यहां से दो कोच भारतीय रेल को सौंपे गए हैं। दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने 28 अगस्त को स्मार्ट कोचों का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही 100 और स्मार्ट कोच देश में रवाना किए जाएंगे। राजेश ने बताया कि दोनों कोचों को नॉर्दर्न रेलवे को सौंपा जाएगा। इसके तहत ये कोच कैफियत एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 9
smart coach - फोटो : amar ujala
स्मार्ट कोच की विशेषताएं
- पैसेंजर इंटरफेस के जरिए यात्री सुविधाएं जैसे एयर कंडीश्नर, फायर एक्सटिंग्यूशर समेत अन्य की जानकारी अपडेट करेगा। एसी काम न करने पर तत्काल अलार्म बज उठेगा। वहीं, पानी न आने की भी सूचना रेलवे कर्मचारियों तक पहुंच जाएगी।

4 of 9
smart coach - फोटो : amar ujala
- स्मार्ट कोच में एक वाइब्रेशन पर आधारित हारवेस्टिंग सेंसर लगा है जो ट्रेन के एक्सल पर है। इसका काम है कि यह ट्रेन के चक्के में रह गई कमियों को पहले ही बता देगा। इससे हादसे में निश्चित तौर पर कमी आएगी।
विज्ञापन

5 of 9
smart coach - फोटो : amar ujala
कोच में यात्री सूचना और कोच कंप्यूटिंग यूनिट है जो औद्योगिक ग्रेड कंप्यूटर के समान है। यह जीएसएम नेटवर्क है जो यात्रियों और रेलवे टीम से संपर्क बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 9
smart coach - फोटो : amar ujala
कंप्यूटर की एडवांस टेक्नोलॉजी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर इसमें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये ट्रेन की सुरक्षा मानकों में सुधार करने के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नजर रखेगी। इससे कोई भी हादसा होने पर फुटेज निकालने में आसानी होगी।
विज्ञापन

7 of 9
smart coach - फोटो : amar ujala
स्मार्ट कोच में वाई-फाई हॉट स्पॉट सूचना प्रणाली की व्यवस्था की गई है। यात्री अपने लैपटॉप, मोबाइल फोन को वाईफाई से कनेक्ट कर फिल्में देख सकते हैं और गाने सुन सकते हैं।

8 of 9
smart coach - फोटो : amar ujala
यात्रियों की सुविधाओं के लिए जीपीएस आधारित डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड का प्रयोग किया गया है। ये यात्रियों को ट्रेन के मौजूदा लोकेशन, अगले स्टेशन पर आगमन के समय और ट्रेन की स्पीड के बारे में सूचित करती रहेगी।
विज्ञापन

9 of 9
smart coach - फोटो : amar ujala
इसमें कोच डायग्नोस्टिक स्सिटम लगा है जो ट्रेन के ब्रेक सिस्टम पर नजर रखता है और किसी भी तरह की कोई फॉल्ट आने पर रेलवे कर्मचारियों को सूचित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें