स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों संग सैनिकों व शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैनिकों व शहीदों के परिजनों एक जनपद एक उत्पाद का उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान भारत छोड़ो आंदोलन में प्रतिभाग करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव नारायण गुप्त, कीर्ति चक्र विजेता मेजर ए के सिंह, शहीद कुंवर सिंह चौधरी की पत्नी लक्ष्मी देवी, शहीद राजा सिंह की धर्मपत्नी व कर्नल भगत सिंह आदि को सम्मानित किया।