डॉ कमल
- फोटो : amar ujala
मास्क लगाने का भी है प्रोटोकाल
केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के डॉ. कमल सवलानी कहते हैं कि दरअसल लोग छोटे साइज के मास्क लगा रहे हैं। उससे नाक ढकती है या मुंह ढकता है। दूसरी सबसे बड़ी बात है कि लोग बात करते वक्त मास्क हटा देते हैं। देखने में ये भी आ रहा कि एक मास्क लगा लिया और दिन भर लगाए हुए हैं। कम से कम दो मास्क ऐसे रखें, जिसे धोकर इस्तेमाल किया जा सके। कुछ ऐसे मास्क भी हैं, जिसमें एक बार धोने के बाद रेशे निकलने लगते हैं। ये रेशे एलर्जी का कारण भी होते हैं। लोगों को मास्क लगाने के प्रोटोकाल को भी ध्यान रखना चाहिए।