फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन बैंड-बाजे के साथ हुई रवाना, देखें तस्वीरें

Fri, 04 Oct 2019 04:53 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए चलने वाली देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  तेजस एक्सप्रेस का संचालन पूर्ण रूप से आईआरसीटीसी करेगी। शुक्रवार को तेजस से यात्रा करने वाले पैसेंजरों को कैब-वे से एंट्री नहीं मिली बल्कि उन्हें स्टेशन के मुख्य गेट से प्रवेश करना पड़ा।


विज्ञापन

2 of 8
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
इस मौके पर सीएम योगी ने तेजस में सफर करने वाले पहले यात्रियों को बधाई दी। सीएम ने कहा कि ये देख की पहली कॉरपोरेट ट्रेन है। मुझे उम्मीद है कि ऐसे और भी कदम उठाए जाएंगे ताकि दूसरे शहरों को इस माध्यम से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

3 of 8
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
तेजस की खासियतें
- आटोमेटिक एंट्री
- सीसीटीवी
- वाईफाई
- एलईडी लाइटिंग
- मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स
- मॉड्यूलर टॉयलेट
- बोगियों पर एंटी ग्रेफिटी विनाइल रैपिंग
- शेफ द्वारा बनाया खाना

4 of 8
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
तेजस में नहीं लिए जाएंगे ये शुल्क
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि तेजस का फेयर स्ट्रक्चर भी अन्य ट्रेनों से अलग है। अन्य ट्रेनों में सुपरफास्ट व रिजर्वेशन चार्ज लिया जाता है, जो चेयरकार व एग्जीक्यूटिव में क्रमश: 45 व 40 रुपये और 75 व 60 रुपये होता है। तेजस एक्सप्रेस में ये चार्ज नहीं लिए जाएंगे। वहीं, तेजस एक्सप्रेस में तत्काल की सुविधा नहीं है, इसलिए इसका शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे, तेजस एक्सप्रेस से यूजर यानी हैंडलिंग चार्जेस वसूलने की तैयारी में है। ट्रेन के निजी हाथों में जाने से एक ओर जहां यात्रियों को हवाईजहाज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं रेलवे का स्टाफ बचेगा, खर्चे घटेंगे और खजाना भरेगा।

विज्ञापन

6 of 8
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे यात्री
तेजस एक्सप्रेस में सीसीटीवी कैमरे, स्मोक व फायर डिटेक्शन सिस्टम, रिमोट से खुलने व बंद होने वाले पर्दे, सेंसर बेस्ड ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, टी/कॉफी वेंडिंग मशीन, फ्री वाई-फाई, हर सीट पर मनोरंजन के लिए एलसीडी, जिसमें प्रीलोडेड फिल्में, गाने व गेम्स यात्रियों को मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन सुबह 6.50 बजे लखनऊ से चलकर दोपहर 1.20 बजे आनंदविहार पहुंच जाएगी। यानी यह अपना सफर 6.10 घंटे में पूरा कर लेगी। जबकि वापसी में ट्रेन आनंदविहार से दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जिसमें 5.55 घंटे में ही लगाएगी। गर, ट्रेन को उसकी स्पीड के मुताबिक चलाया जा सका तो इस रूट की पसंदीदा ट्रेनों में शुमार हो जाएगी। मसलन, अभी एसी एक्सप्रेस ही सबसे कम समय में लोगों को दिल्ली पहुंचाती है, जबकि तेजस के चलने के बाद यह खिताब इसे मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
लखनऊ से दिल्ली में लगता है टाइम
ट्रेन                     टाइम

तेजस                6.10 घंटे
एसी एक्सप्रेस      7 घंटे
शताब्दी             7.20 घंटे
हमसफर           8 घंटे
डबलडेकर        8 घंटे
लखनऊ मेल      8.50 घंटे
गोमती             9.05 घंटे
फैजाबाद दिल्ली   9.20 घंटे


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें