लखनऊ के स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर 9वीं के छात्र राहुल श्रीधर की मौत हो गई। राहुल के पास मिले कुछ कागजों से उसकी मौत की गुत्थी उलझ गई है! ये मौत आत्महत्या है या हादसा ये तो पता नहीं मगर राहुल के फेसबुक अकाउंट पर कुछ तस्वीरें हैं जो बहुत कुछ कहती हैं।
राहुल की फेसबुक वॉल से क्या सुलझ रही है मौत की गुत्थी?
2 of 8
राहुल श्रीधर ने बिटस्ट्रिप्स के जरिए अपने मन की बातें फेसबुक शेयर की थीं। बिटस्ट्रिप्स एक ऐसा वेब और मोबाइल एप्लीकेशन है जिससे लोग खुद का और दोस्तों का कार्टून बनाकर अपनी जिंदगी की घटनाओं को एक कॉमिक्स के रूप में सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर करते हैं।
राहुल की फेसबुक वॉल से क्या सुलझ रही है मौत की गुत्थी?
3 of 8
राहुल ने बिटस्ट्रिप्स के जरिए खुद का जो कैरेक्टर डिजाइन किया वह गुलाबी रंग की टीशर्ट और हल्की नीली जींस पहने हुए है। एक तस्वीर में उसने इस कैरेक्टर को बेपरवाह दिखाने की कोशिश की है। राहुल जिसको दुनिया में कोई फिक्र नहीं है।
राहुल की फेसबुक वॉल से क्या सुलझ रही है मौत की गुत्थी?
4 of 8
एक तस्वीर में राहुल के कैरेक्टर को खुश होते दिखाई दे रहा है। इसमें कैप्शन दिया है, ये खुशी उस वक्त की है जब आपका क्रश (जिसे आप पसंद करते हैं) आपकी फोटो को लाइक करता है।
राहुल की फेसबुक वॉल से क्या सुलझ रही है मौत की गुत्थी?
5 of 8
एक तस्वीर में राहुल के कैरेक्टर को खुशी से उछलते दिखाया गया है, ये खुशी किसी ‘खास’ फ्रेंड के फोन आने की है।
विज्ञापन
राहुल की फेसबुक वॉल से क्या सुलझ रही है मौत की गुत्थी?
6 of 8
फेसबुक अकाउंट पर राहुल ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें राहुल का कैरेक्टर एक लड़के को अपनी एक्स (पूर्व गर्लफ्रेंड) के साथ फेसबुक पर दोस्ती करने से रोक रहा है। इस कैरक्टर ने ग्रे टीशर्ट और गॉगल्स पहन रखा है।
राहुल की फेसबुक वॉल से क्या सुलझ रही है मौत की गुत्थी?
7 of 8
एक और तस्वीर में उसी लड़के के (ग्रे टीशर्ट और गॉगल्स पहने) किरदार को एक दूसरे लड़के के बहुत करीब दिखाया गया है।
राहुल की फेसबुक वॉल से क्या सुलझ रही है मौत की गुत्थी?
8 of 8
राहुल ने ‘लव’ का एक वॉलपेपर भी शेयर किया है जिसके साथ कैप्शन है: The thing which got no language (प्यार की कोई भाषा नहीं होती)। ये राहुल श्रीधर के नाम से बने अकाउंट की तस्वीरें हैं जो वाकई बहुत कुछ कहती हैं। (Courtesy: Facebook.com)