बाहर ठेलों और रेस्ट्रों वगैरह में हम बड़े शौक से फास्ट फूड खा लेते हैं, क्या आप देखना चाहेंगे कि इस स्वाद के बदले हमें क्या परोसा जा रहा है? देखिए ये तस्वीरें।
विज्ञापन
ये तस्वीरें देखकर बाहर कुछ खाने से डरेंगे आप!
2 of 5
लखनऊ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने के लिए धंधेबाजों ने बाकायदा फैक्ट्री ही खोल रखी है। एफएसडीए टीम ने शुक्रवार देर शाम तेलीबाग इलाके में वृंदावन आवासीय स्कीम में एक मकान पर छापा मारा। यहां सड़ी-गली सब्जियों से सॉस बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। ये सॉस ज्यादातर चाइनीज डिश के साथ परोसा जाता है।
विज्ञापन
ये तस्वीरें देखकर बाहर कुछ खाने से डरेंगे आप!
3 of 5
फैक्ट्री का न रजिस्ट्रेशन था और न ही उसे चलाने वाले के पास फूड लाइसेंस ही। टीम ने मौके से 435 लीटर से अधिक चिली, टोमैटो और सोया सॉस जब्त किए। तीनों सॉस के अलग-अलग नमूने लैब टेस्ट के लिए सील किए गए हैं। यहां सैकड़ों मक्खियां और कीड़े भिनभिना रहे थे और बेहद गंदगी के बीच सड़ी सब्जियों से ये सॉस तैयार किया जाता है।
ये तस्वीरें देखकर बाहर कुछ खाने से डरेंगे आप!
4 of 5
यहां दो कमरों में गदंगी के बीच सॉस तैयार किया जा रहा था। टीम को यहां पांच लीटर के प्लास्टिक के डिब्बों में 275 लीटर चिली सॉस, 100 लीटर टोमेटो सॉस और 60 लीटर सोयासॉस भी मिले। यहां काम करने वाले एक दैनिक मजदूर ने टीम सदस्यों को बताया कि ये सॉस शुक्रवार सुबह ही तैयार किए गए थे।
इनकी सप्लाई लखनऊ के तेलीबाग, आलमबाग, चारबाग, आलमबाग सहित आसपास के बाजारों में ठेलों पर चाउमीन और एगरोल बेचने वालों को सस्ती दर की जाती थी। ये सिर्फ अकेला मामला नहीं ऐसी ही न जाने कितनी फैक्ट्री देश भर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।