फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेवर और चुभने वाले सवालों के साथ आईं मधुमिता की बहन, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला सारा सिंह की मौत पर उनके परिवजनों को साथ देने के लिए आगे आई हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उनके तेवर कुछ इस तरह दिखाई दिए, तस्वीरें..
विज्ञापन

तेवर और चुभने वाले सवालों के साथ आईं मधुम‌िता की बहन, तस्वीरें

2 of 6
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा सिंह के कातिल को सजा दिलाने के लिए कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला आगे आ गईं हैं। शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह मधुमिता मेमोरियल ट्रस्ट से सारा के परिवारीजनों की मदद कराएंगी।
विज्ञापन

तेवर और चुभने वाले सवालों के साथ आईं मधुम‌िता की बहन, तस्वीरें

3 of 6
निधि ने कहा कि सारा की मां सीमा सिंह से अभी उनकी मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है, लेकिन सीमा सिंह उनसे संपर्क करेंगी तो हर संभव मदद की जाएगी। निधि ने कहा कि अमरमणि के खिलाफ उनके पास कई ऐसी जानकारियां हैं जो सारा के परिवारवालों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

तेवर और चुभने वाले सवालों के साथ आईं मधुम‌िता की बहन, तस्वीरें

4 of 6
निधि ने कहा कि मधुमिता हत्याकांड में पूर्व मंत्री अमरमणि और उसकी पत्नी मधुमणि को उम्रकैद होने के बाद उनका बेटा अमनमणि पूरा साम्राज्य संभाल रहा है। अमरमणि की सारी साजिशों को वही अंजाम दे रहा है। सारा की हत्या की साजिश भी अमरमणि ने रची और अमनमणि ने उसे अमलीजामा पहनाया।
विज्ञापन

तेवर और चुभने वाले सवालों के साथ आईं मधुम‌िता की बहन, तस्वीरें

5 of 6
निधि ने पूर्व मंत्री अमरमणि से अपनी जान को खतरा जताया है। सारा को खत्म करने के बाद पूर्व मंत्री उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उसे अनजान नंबरों से फोन कर धमकियां दी जा रही हैं। कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री के इशारे पर ही उसकी सुरक्षा कम कर दी गई है। उसके गनर से कार्बाइन और वर्दी छीन ली गई है। अब उसे पिस्टल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेवर और चुभने वाले सवालों के साथ आईं मधुम‌िता की बहन, तस्वीरें

6 of 6
निधि ने कहा कि बड़ी बहन की हत्या के आरोप में जेल में बंद सुपारी किलर प्रकाश चंद्र पांडेय जमानत पर बाहर आ गया है और तीन-चार गुर्गों के साथ लखीमपुर में ही रह रहा है। प्रकाश चंद्र पांडेय को अमनमणि ने ही उसकी हत्या के लिए भेजा है। दो-तीन बार प्रकाश चंद्र पांडेय घर के पास आकर धमकी दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें