उनमें फिटनेस को लेकर जुनून हैं तभी तो वे साइकिल के दीवाने बने और साइकिलिंग को खुद को फिट रखने का जरिया बनाया। 2011 में चार लोगों के साथ मिलकर आईआईटीयंस प्रो. आरके वर्मा ने पेडल यात्री ग्रुप बनाया। आज इस ग्रुप में 150 से अधिक डॉक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर, सैन्य अफसर और विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े लोग शामिल हैं, जो महज एक मेसेज पर हफ्ते में चार दिन 1090 चौराहे पर जुटते हैं और निकल पड़ते हैं 200 किमी. की साइकिल राइड पर।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
आनंद पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
अपने साथ लेकर चलते हैं ‘वह फिट है तो हिट है’ का संदेश। साथ ही लोगों को ‘साइकिल चलाओ सेहत बनाओ और पर्यावरण बचाओ’ का संदेश भी देते चलते हैं। ग्रुप के संस्थापक सदस्यों में से एक उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सह सचिव आनंद किशोर पांडेय कहते हैं कि हम सब व्यस्त हैं।
विज्ञापन
3 of 7
पैडल ग्रुप
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर के काम निपटाते हैं, लेकिन हमारे पास खुद के लिए समय नहीं है। खुद के लिए समय कैसे निकालें, इसी सोच के साथ पेडल यात्री ने काम करना शुरू किया। इसमें जब लोग जुड़े तो वे नॉन प्रोफेशनल राइडर थे, लेकिन लगातार प्रैक्टिस के बाद अब प्रोफेशनल राइड करने लगे हैं।
4 of 7
पैडल ग्रुप
- फोटो : अमर उजाला
आनंद बताते है कि ग्रुप में हर कोई शामिल नहीं हो सकता। सदस्य बनने के लिए एक हफ्ते में 200 किमी. की चार साइकिल राइड जरूरी है। ग्रुप के सदस्यों में 12 साल की उम्र से 60 साल से अधिक उम्र तक के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
मेजर जनरल एवीके मोहन
- फोटो : अमर उजाला
खुश रहने के लिए साइकिल चलाएं
साइकिलिंग से स्टेमिना बढ़ता है। स्ट्रोक, हार्ट अटैक, कुछ तरह के कैंसर, अवसाद, मधुमेह, मोटापा और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचाती है साइकिलिंग। खुश और स्वस्थ रहने के लिए साइकिल जरूरी है। - मेजर जनरल एवीके मोहन, सदस्य पेडल यात्री ग्रुप
विज्ञापन
6 of 7
रेनू वर्मा और रवि वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सारे त्यौहार मिलकर मनाते हैं
ग्रुप के सदस्य रवि वर्मा मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं और पत्नी रेनु वर्मा पीएचडी स्कॉलर हैं। दोनों कहते हैं कि पेडल यात्री सदस्य अब एक परिवार की तरह हैं। होली, दिवाली, ईद-बकरीद और क्रिसमस हम सब मिलकर मनाते हैं। हमारे बीच की समझ और बॉन्डिंग इतनी अच्छी है कि एक-दूसरे के लिए हर वक्त खड़े रहते हैं।
‘कार्डियो एक्सरसाइज’ है साइकिलिंग
साइकिलिंग एक बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइस है। यह कैलोरी घटाती है, मोटापा कम करती है। तनाव कम करने में भी अहम भूमिका अदा करती है, लेकिन भीड़भाड़ वाले इलाके से हटकर चलाने में। नियमित साइकिल चलाने से दिल, फेफड़े अच्छे से काम करते हैं। - प्रो. सुदीप कुमार, कार्डियोलॉजिस्ट, एसजीपीजीआई, सदस्य पेडल यात्री ग्रुप