इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ शुक्रवार से वार्षिक बिजनेस, सांस्कृतिक व खेलकूद समारोह 'मेनफेस्ट-वर्चस्व 2017' के रंग में रंग गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
manfest varchasva 2017
सुबह से लेकर देर रात तक बिजनेस इवेंट में मैनेजमेंट के अच्छे-अच्छे आइडिया दिए तो डांस व शांग प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। खेल प्रतियोगिताओं में भी हाथ दिखाया तो प्रोनाइट में जमकर धमाल भी किया।
विज्ञापन
3 of 6
manfest varchasva 2017
सुबह से ही परिसर में जगह-जगह विविध आयोजन शुरू हुए। कहीं भावी प्रबंधक नुक्कड़ नाटक कर विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरूआत अंतर्नाद से हुई। इसमें विभिन्न संस्थानों की टीमों ने विभिन्न मुद्दों पर स्टेज प्ले किया।
4 of 6
manfest varchasva 2017
समारोह में आईआईएम-एल समेत आईआईएम अहमदाबाद, कलकत्ता, सिरमौर, एफएमएस दिल्ली, एमडीआई गुडगांव, लखनऊ विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीबीडी, जयपुरिया, एसएमएस, एसपी जैन संस्थान की टीमें शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
manfest varchasva 2017
समारोह में 'अंतर्नाद' के तहत विभिन्न संस्थानों की आठ टीमों ने स्टेज प्ले से अलग-अलग संदेश दिया। इसमें फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट रायबरेली के युवाओं की टीम मंथन ने 'गे राइट' पर आधारित प्ले प्रस्तुत किया।
जिसमें ऐसे लोगों की मदद और समझाने पर जोर दिया गया। वहीं आईआईएम लखनऊ की टीम ने आकर्षक प्ले प्रस्तुत किया। इसमें दिखाया कि एक अपराधी अपराध को कैसे आध्यात्मिक स्तर तक ले आता है।