फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी से कोई मांगे गोपनीय सूचनाएं, तो एटीएस को इस नंबर पर करें खबर

Tue, 25 Sep 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
cyber crime
अगर आपसे कोई फेसबुक और व्हाट्एसएप के जरिये आपके क्षेत्र या सैन्य क्षेत्र की कोई जानकारी मांगता है, तो फौरन इसकी सूचना यूपी एटीएस को दें। यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9792103038 और ईमेल आईडी igats.up@gov.in जारी किया। इस पर जानकारी देने वालों का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा और आईडी की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
hoax call
असीम अरुण ने कहा कि अगर आप या आपके किसी परिचित का किसी फर्जी फेसबुक आईडी या सोशल मीडिया आईडी से संपर्क हुआ है, जो आपको लगता है कि जासूसी या राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए संपर्क किया हो तो इसकी सूचना यूपी एटीएस को तत्काल दें। 
विज्ञापन

3 of 4
किडनैपिंग की कोशिश बता पुलिस बुलाई
बता दें, हाल ही एटीएस के हत्थे चढ़े बीएसएफ के जवान अच्युतानंद मिश्र को इसी तरह फेसबुक आईडी के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट ने महिला पत्रकार बनकर जाल में फंसाया था। फिर उससे भारतीय सैन्य क्षेत्र की गोपनीय जानकारियां ली जा रही थी। 
विज्ञापन

4 of 4
up dial 100 - फोटो : amar ujala
असीम अरुण बताते हैं कि कई बार लोग ऐसी आईडी को इग्नोर कर देते हैं, जो अच्छी बात है। लेकिन राष्ट्रहित में ऐसी आईडी की जानकारी एटीएस से साझा करेंगे तो देश के दुश्मनों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की सभी आईडी की जांच कराकर उसे बंद कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें