फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी रात में लल्लूमल घाट पहुंचे 'साउथ सुपर स्टार', देखने के लिए उमड़ पड़ा हुजूम, देखें तस्वीरें

Tue, 25 Sep 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लल्लूमल घाट पर शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
भगवा रंग से रंगे लखनऊ के लल्लूमल घाट पर चांदनी रात में सोमवार को साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत ने 200 से अधिक दक्षिण के कलाकारों के साथ कई दृश्य फिल्माए। रोशनी से जगमग घाट के आसपास चाहने वालों का हुजूम एक झलक देखने को उमड़ता रहा तो अंदर से लाइट..., कैमरा... और एक्शन... की आवाजें गूंजती रहीं। घाट पर रजनीकांत और विजयसेतु पति के बीच कई दृश्य फिल्माए गए। माना जा रहा है कि यह फिल्म का बहुत महत्वपूर्ण शॉट था और चांदनी रात में ही फिल्माना तय हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 5
लल्लूमल घाट पर शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
अब रजनीकांत 29 व 30 सितंबर तक शहर में ही लेट नाइट, मार्निंग शिफ्ट के अलावा कुछ आउटडोर शूट के बाद बनारस रवाना हो जाएंगे, जहां भी कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाने हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
लल्लूमल घाट पर शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस सीन के लिए प्रोडक्शन टीम ने गर्मियों के दिन में ही जगह तय कर ली थी। फिल्म की मांग के हिसाब से नदी के किनारे खुले आश्रम, पुराने हवेलीनुमा इलाके में शॉट फिल्माने थे। इसके लिए टीम ने लल्लूमल घाट को चुना। 

4 of 5
लल्लूमल घाट पर शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
बढ़ी हुई गोमती के अलावा पूर्णिमा के चलते चांदनी रात में घाट का नजारा ही बदला हुआ था। दिन भर चली तैयारियों के तहत घाट को भगवा छोटे-बड़े झंडों से पाटा गया था। साथ ही नदी के दूसरी ओर स्थित मंदिर को भी फ्रेम में लाने के लिए उसे भी भगवा झंडों से लैस किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म अभिनेता रजनीकांत - फोटो : amar ujala
डायलॉग के अलावा चुनौती पर हुआ शूट
दिन भर तैयारी के बाद रात करीब 9 बजे से रजनीकांत और विजयसेतु पति ने सेट पर एंट्री ली। शाम से ही पुल पर लग रहे मजमे को काबू करने के लिए सुरक्षा टीम के अलावा बाउंसर्स ने सख्ती दिखाई और लोगों को पुल पर (जहां से सेट का मेन नजारा दिखता था) रुकने नहीं दिया। न ही मोबाइल से फोटो लेने दी। क्रू सूत्रों के मुताबिक दोनों ही अभिनेताओं के बीच हल्के मूड के बाद कुछ ऐसे संवाद भी फिल्माए गए जो ऐसा लग रहा था कि चैलेंजिंग थे। आने वाले दिनों में कुछ शॉट देर रात कैसरबाग सफेद बारादरी, कैसरबाग गेट के आसपास फिल्माए जा सकते हैं। अपना शूटिंग शिड्यूल एक-दो दिनों में पूरा करने के बाद नवाजुद्दीन पहले ही लौट चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें