हुस्न की बात चलेगी तो सब तेरा नाम लेंगे... मुकेश के इस गीत को जब सीनियर आईएएस प्रवीण कुमार ने अपनी आवाज में पिरोया तो सुनने वाले झूम उठे। मौका था आईएएस वीक की पहली सांस्कृतिक संध्या का, जिसमें अधिकारियों ने पत्नियों के साथ मुकेश और किशोर के हिट तरानों से माहौल को रंगीन बना दिया।
विज्ञापन
2 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
दिनभर तमाम प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद रात 9 बजे से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में अधिकारियों ने मुकेश और किशोर कुमार के तरानों से समां बांधा।
विज्ञापन
3 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
सीनियर आईएएस प्रवीण कुमार ने चांद आह भरेगा, फूल दिल थाम लेंगे..., हुस्न की बात चलेगी तो सब तेरा नाम लेंगे... पर खूब वाहवाही लूटी।
4 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
इसके बाद रिटायर्ड आईएएस अलोक रंजन ने जब ‘ख्वाब हो या तुम या कोई हकीकत, कौन हो तुम बतलाओ...’ गीत सुनाया तो पूरा पांडाल तालियां से गूंज उठा।
विज्ञापन
5 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
सीनियर आईएएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव से भी कुछ गुनगुनाने का अनुरोध किया, लेकिन वो हंस कर टाल गए। इन सबके बीच अधिकारियों के परिवारीजनों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
6 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
जयंति ने भरतनाट्यम पर तिल्लाना की मनमोहक प्रस्तुति दी। मंच पर आए कलाकारों में श्रेया के दल ने ‘दिल दिया गल्ला, कैसी पहेली जिंदगानी समेत कई गीतों के तार छेड़े।
विज्ञापन
7 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
भव्य कुंभ, जंगल में दहाड़ते बाघ, चिंघाड़ते हाथी संग उड़ते पक्षी की आंख तक को कैमरे में कैद करतीं तस्वीरें...। सोच को नया आयाम देती चित्रकारी, रंगोली और पुष्पसज्जा प्रतियोगिता के साथ आईएएस वीक की बृहस्पतिवार को रंगारंग शुरुआत हुई।
8 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
हजरतगंज के सीएसआई लॉन में आयोजित वीक के पहले दिन प्रदेश भर से पहुंचे आईएएस अधिकारियों संग उनके परिवारीजनों ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी की।
9 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
क्विज प्रतियोगिता के सवालों में जहां बच्चों के साथ प्रशासनिक अधिकारी चकरा गए, वहीं रंगोली और चित्रकारी से खूब वाहवाही लूटी।
10 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
सप्ताह की शुरुआत मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडे ने की। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में यहां लगभग 30 अधिकारियों और उनके परिवारीजनों ने 240 से अधिक वाइल्ड लाइफ, मूड, कुंभ, लैंडस्केप, हेरिटेज विषयों पर तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई।
11 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
इसके बाद सीनियर आईएएस राजन शुक्ला की देखरेख में क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसके सवालों ने अधिकारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
12 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में एक से कक्षा 8 तक, कक्षा 8 से 12वीं तक के छात्रों के अलावा ओपन वर्ग में दो-दो प्रशासनिक अधिकारियों की जोड़ी बैठी।
13 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
ओपेन वर्ग में सीनियर आईएएस भुवनेश कुमार की टीम प्रथम, प्रांजल यादव की टीम सेकंड और प्रशांत शर्मा की टीम तृतीय स्थान पर रही।
इन सवालों में उलझे प्रतिभागी
- पाकिस्तान शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई?
- दधीचि की हड्डियों से बने आयुध का नाम क्या था?
- मलाला यूसुफजई की हालिया लिखी किताब का नाम क्या है?
- सत्यजीत रे ने अपने पिता की एक बंद हुई बंगाली पत्रिका की दोबारा शुरुआत की, उसका नाम क्या है?
- बोल किसकी जीवनी है?
- छत्रपति शिवाजी के गुरु का नाम क्या था?