फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में रहता है अखिलेश यादव का ये मंत्री, जोतता है खेत

विज्ञापन
1 of 8
अखिलेश यादव के एक राज्यमंत्री दूसरे मंत्रियों से बिलकुल अलग हैं। इनके पास ना महंगी गाड़िया हैं ना आलीशान मकान। तस्वीरों में मिलिए इनसे...
विज्ञापन

झोपड़ी में रहता है अखिलेश यादव का ये मंत्री, जोतता है खेत

2 of 8
पंचायत सदस्य से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले बहराइच के बलहा विधायक बंशीधर बौद्ध शनिवार को राज्यमंत्री बन गए। भारी भरकम गाड़ियों, मकान वाले मंत्रियों से इतर माटी से जुड़े बंशीधर का मंत्री बनना राजनीति में एक सुखद बयार की तरह है।
विज्ञापन

झोपड़ी में रहता है अखिलेश यादव का ये मंत्री, जोतता है खेत

3 of 8
सादगी की मिसाल माने वाले बंधीधर झोपड़ी में रहते हैं। खेतों में खुद काम करते हैं, हल जोतते हैं। पैदल ही क्षेत्र का भ्रमण करते। यही सादगी विधायक बंशीधर के उत्थान का कारण बनी। बंशीधर का परिवार खपरैल डली झोपड़ी में ही गुजर बसर करता है।

झोपड़ी में रहता है अखिलेश यादव का ये मंत्री, जोतता है खेत

4 of 8
घर की हालत भी बहुत ठीक नहीं है। जैसे ही उनके परिवारीजनों को उनके मंत्री बनाए जाने की सूचना मिली, सभी खुशी से उछल पड़े। कतर्नियाघाट के घने जंगल के बीच बसे ग्राम चहलवा के बंशीधर मूलत: बलिया जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

झोपड़ी में रहता है अखिलेश यादव का ये मंत्री, जोतता है खेत

5 of 8
1970 में वे यहां परिवार के साथ आए और खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करने लगे। क्षेत्र पिछड़ा होने के चलते उन्होंने लोगों की आवाज उठानी शुरू की तो धीरे-धीरे गांव के नेता बन गए। वर्ष 2000 में जिला पंचायत सदस्य बने। 2010 तक वे सदस्य बने रहे। फिर पुन: संगठन के कार्य में लग गए।
विज्ञापन

झोपड़ी में रहता है अखिलेश यादव का ये मंत्री, जोतता है खेत

6 of 8
फिर पुन: संगठन के कार्य में लग गए। इसी बीच, बलहा विधायक सावित्रीबाई फुले सांसद चुन ली गईं तो वर्ष 2014 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ। बशीधर सपा के टिकट से जीतकर विधायक बन गए, लेकिन दिनचर्या नहीं बदली। खेत की जोताई से दिन की शुरुआत होती है। इसके बाद झोपड़ी में लोगों की समस्याएं सुनते और उसका निपटारा करवाते है
विज्ञापन

झोपड़ी में रहता है अखिलेश यादव का ये मंत्री, जोतता है खेत

7 of 8
विधायक की पत्नी लज्जावती बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि पति को विधायक बनने का कभी गुरूर नहीं रहा। भोर होते ही खेतों में हल, बैल लेकर पहुंच जाते। माटी की सेवा करते। इसके बाद जनता की सेवा में दिन बिताते थे। माटी और जनता के आशीर्वाद से यह दिन देखने को नसीब हुए।
विज्ञापन

झोपड़ी में रहता है अखिलेश यादव का ये मंत्री, जोतता है खेत

8 of 8
विधायक बंशीधर पांच बेटे और तीन बेटियों के पिता हैं। पुत्र रणविजय, हरीमोहन, अवन और पुत्री इंदू, गीता तथा पूनम का विवाह हो चुका है। जबकि समरबहादुर और दीपक की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें