लखनऊ के चिनहट में हुई होटल कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने असलहा लेकर भागे युवक को भी आरोपी बनाया है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी भी कब्जे में ली है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है।
लखनऊ के चिनहट के विकल्पखंड स्थित होटल ईशान इन के कर्मचारी सुल्तानपुर जयसिंहपुर बिलारी निवासी दिवाकर यादव (20) की हत्या के मामले में पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। वहीं आरोपी आकाश तिवारी से असलहा लेकर भागे उसके मित्र आसिफ को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस उसकी तलाश में है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि होटल से पुलिस ने सोमवार देर रात को सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) कब्जे में लिया था। पुलिस ने जब डीवीआर को चेक कराया तो पूरी घटना उसमें कैद मिली। फुटेज में आरोपी आकाश व उसकी महिला मित्र पुष्पा गौतम बाइक पर नजर आए।
होटल के बाहर आकाश का दिवाकर को गोली मारते हुए वीडियो भी मिला है। अब पुलिस इस फुटेज को साक्ष्य के तौर पर विवेचना में जोड़ने की बात कह रही है। वहीं घटना के बाद आरोपी आकाश ने 32 बोर के असलहे को अपने मित्र आसिफ को दे दिया था। पुलिस ने असलहा लेकर भागे आसिफ को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला मित्र के उकसाने पर भड़का था आकाश
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी आकाश और पुष्पा ने बताया कि होटल कर्मचारी दिवाकर ने न सिर्फ आकाश से झगड़ा किया था, बल्कि पुष्पा के साथ अभद्रता भी की थी। होटल से निकलकर जब दोनों बाइक से जा रहे थे, तब रास्ते में पुष्पा ने अभद्रता किए जाने के बारे में आकाश को बताया।
पुष्पा की बात सुनकर आकाश भड़क उठा और बाइक वापस मोड़कर होटल पहुंचा और दिवाकर को गाली देने लगा। दिवाकर ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 9
Lucknow Murder
- फोटो : अमर उजाला
बहन की शादी के लिए होटल में शुरू की थी नौकरी
लखनऊ के चिनहट के होटल ईशान इन में काम करने वाले दिवाकर यादव (20) ने डेढ़ माह पहले ही होटल में नौकरी शुरू की थी। उसके ममेरे भाई उदय सेन होटल में पार्टनर हैं। उदय सेन ने ही दिवाकर को नौकरी दिलाई थी। दोनों लोग होटल के पास ही कमरा किराये पर लेकर रहते थे।
विज्ञापन
6 of 9
चिनहट इलाके में होटल कर्मी दिवाकर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवाकर के परिवार में पिता सतीश यादव, मां गीता और तीन बहनें और छोटा भाई प्रभाकर हैं। दिवाकर की बड़ी बहन प्रिया की नवंबर माह में शादी होनी है। पिता किसानी करते हैं। दिवाकर भी बहन की शादी के लिए रुपये जमा कर रहा था।
विज्ञापन
7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसे 12 हजार रुपये वेतन मिलता था। मंगलवार तड़के परिजन लखनऊ पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद वे लोग दिवाकर का शव लेकर सुलतानपुर अपने गांव चले गए। हत्या के चश्मदीद उदय का आरोप है कि आरोपी आकाश ने दिवाकर को गोली मारी तो वे लोग आवाज सुनकर बाहर पहुंचे।
8 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवाकर खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी आकाश और उसकी महिला मित्र पुष्पा बाइक स्टार्ट करने में लगे थे। उदय और होटल के अन्य स्टाफ को देख आरोपी व उसकी महिला मित्र वहां से भागने लगे तो उदय ने एक ईंट उठाकर आकाश पर फेंकी। ईंट उसके कंधे पर लगी। उदय का आरोप है कि भागते हुए वक्त आरोपी आकाश ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की थी। पुलिस ने होटल मालिक बाराबंकी निवासी देवेंद्र मिश्रा की तहरीर पर आकाश व पुष्पा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
चिनहट इलाके में होटल कर्मी दिवाकर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरी घटना
चिनहट के विकल्पखंड स्थित होटल ईशान इन के कर्मचारी सुल्तानपुर जयसिंहपुर बिलारी निवासी दिवाकर यादव (20) की सोमवार देर रात होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप चिनहट कांतिपुरम कॉलोनी मटियारी निवासी प्रॉपर्टी डीलर आकाश तिवारी और उसकी महिला मित्र चिनहट विकासखंड निवासी पुष्पा गौतम पर लगा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। होटल के बाहर हुए विवाद व पुष्पा से अभद्रता के चलते आकाश ने दिवाकर की हत्या की थी।