प्रसिद्ध संगीतकार और पार्श्वगायक हिमेश रेशमिया एक बार फिर अभिनय करते दिखेंगे। उनकी फिल्म ‘तेरा सुरूर’ 11 मार्च को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वे रविवार को अभिनेत्री फरहा करीमी के साथ लखनऊ आए थे।
विज्ञापन
फिल्म की तैयारी में लगे एक साल
2 of 8
लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन को पहुंचे हिमेश
- फोटो : Imran, amar ujala
हिमेश ने बताया कि ये फिल्म उनके लिए एक ब्रॉण्ड की तरह है। पिछली फिल्म ‘आपका सुरूर’ के आठ साल बाद नई फिल्म के आने पर उन्होंने कहा कि इस फिल्म की तैयारी में एक साल लगे। इसमें नसीरुद्दीन शाह, शेखर कपूर, कबीर बेदी जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन
अभिनेत्री फरहा करीमी के साथ लखनऊ पहुंचे हिमेश
3 of 8
लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन को पहुंचे हिमेश
- फोटो : Imran, amar ujala
इनसे काफी कुछ हमें सीखने को मिला है। यह पूछने पर कि उन्होंने संगीत निर्देशन काफी कम कर दिया है, हिमेश ने कहा कि इतने सारे हिट गीत देने के बाद लोगों की मुझ से उम्मीद ज्यादा हो गई। लेकिन इसे पूरा करने में गुणवत्ता का ख्याल भी रखना जरूरी है।
नाक से गाना गाने वाला सुनकर लगता था बुरा
4 of 8
लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन को पहुंचे हिमेश
- फोटो : Imran, amar ujala
इसीलिए मैं बहुत सतर्क हूं। नाक से गाने के लिए होने वाली आलोचना पर हिमेश ने कहा कि पहले जब कोई ऐसा कहता था तो बुरा लगता था लेकिन नाक से गाने वाले गायक ने 120 हिट गाने दिए हैं और कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
तेरा सुरूर के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे हिमेश
5 of 8
लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन को पहुंचे हिमेश
- फोटो : Imran, amar ujala
अब इसके बाद कोई ऐसा कहता है तो मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। रेशमिया ने कहा कि मुझे सलमान खान ने आगे बढ़ाया है। कुछ लोग उनसे मनमुटाव की अफवाह फैला रहे हैं, जो गलत है। उधर, हिमेश रेशमिया ने रविवार को राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान फिल्म निर्माता राकेश उपाध्याय भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
6 of 8
लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन को पहुंचे हिमेश
- फोटो : Imran, amar ujala
रेशमिया ने कहा कि मैं इस फिल्म की सफलता के लिए फिर अजमेर शरीफ जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार बुरका पहनकर जाने पर काफी हंगामा हुआ था। इस बार कोशिश करूंगा कि ऐसा कोई हंगामा न हो।
विज्ञापन
7 of 8
लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन को पहुंचे हिमेश
- फोटो : Imran, amar ujala
हिमेश रेशमिया ने कहा कि उनकी नई फिल्म ‘हीरिया’ का फिल्मांकन लखनऊ और कानपुर में होगा। कलाकारों का चयन जल्द ही जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में इन नगरों की पूरी छाप दिखेगी।
लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन को पहुंचे हिमेश
- फोटो : Imran, amar ujala
बीकेटी के गांव भैंसामऊ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में इस फिल्म के प्रचार के लिए हिमेश रेशमिया फिल्म की नायिका और यूनिट के सदस्यों के साथ पहुंचे। इस दौरान हिमेश ने अपने कई लोकप्रिय गीत भी छात्र-छात्राओं को सुनाए। विद्यार्थियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।