फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान, तस्वीरें

Mon, 07 Mar 2016 07:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
अलीगंज ‌इलाके में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
लखनऊ के अलीगंज के डंडहिया बाजार में सोमवार सुबह तीन दुकानों में आग लग गई। हादसे में लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

 
विज्ञापन

आग

2 of 10
आग - फोटो : amar ujala
एक मारुति कार व बाइक भी जल गई। दमकल के तीन वाहन डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा सके।

 
विज्ञापन

आग

3 of 10
आग में लाखों का नुकसान - फोटो : amar ujala
चीफ फायर ऑफिसर अभय भान पांडेय के मुताबिक, अलीगंज के पांडेय टोला निवासी महेश प्रसाद की डंडहिया बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में दाल, चावल व अन्य सामग्री की थोक दुकान है।

दमकल वाहनों को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया

4 of 10
भीषण आग - फोटो : amar ujala
इसके बगल में कृष्ण मोहन गुप्ता और उनके भाई वीरेंद्र कुमार गुप्ता की दुकानें हैं। सोमवार सुबह लोग मंदिरों में महाशिवरात्रि के पर्व पर जल चढ़ाने जा रहे थे।
 
विज्ञापन

एक व्यक्ति का हाथ मामूली रूप से झुलस गया

5 of 10
एक व्यक्ति का हाथ मामूली रूप से झुलस गया - फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने दुकानों से धुआं उठता देख पुलिस चौकी व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल वाहनों को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया। तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
 
विज्ञापन

करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ

6 of 10
करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ - फोटो : amar ujala
इस दौरान आग बुझाने में जयकरन नाम के एक व्यक्ति का हाथ मामूली रूप से झुलस गया।
 
विज्ञापन

आग

7 of 10
आग - फोटो : amar ujala
आग लगने से महेश का करीब पांच लाख रुपये का सामान, कृष्ण मोहन का करीब छह लाख रुपये का सामान व वीरेंद्र का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मारुती कार, स्प्लेंडर बाइक भी जल गई

8 of 10
शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका - फोटो : amar ujala
वहीं, मड़ियांव के अनिल साहू की मारुती कार, मुकुल की स्प्लेंडर बाइक भी जल गई।

 

रात को बिजली बंद किए बिना दुकानदार घर चले गए थे

9 of 10
रात को बिजली बंद किए बिना दुकानदार घर चले गए थे - फोटो : amar ujala
एसओ अलीगंज केपी यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। दुकानों की वायरिंग काफी पुरानी हो चुकी थी। रात को बिजली बंद किए बिना दुकानदार घर चले गए थे। फिलहाल जांच के बाद स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन

देर से आए दमकल वाहन, आक्रोश

10 of 10
15 मिनट में गाड़ियां पहुंच सकती थीं - फोटो : amar ujala
पांडेय गंज में आग लगने की सूचना देने के लगभग एक घंटे के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि सुबह रास्ते में कोई ट्रैफिक नहीं था। ऐसे में 15 मिनट में गाड़ियां पहुंच सकती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें