फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी को मिला नौशाद सम्मान, बताया-कैसे खुद को अब भी जवां और खूबसूरत रखती हैं, तस्वीरें

Mon, 04 Dec 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
नृत्य हो या अभिनय या फिर बात सुन्दरता की हो, बॉलीवुड अदाकारा व सांसद हेमा मालिनी का जवाब नहीं है। अवध महोत्सव के तहत रविवार को उन्हें लखनऊ में नौशाद सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें अंगवस्‍त्र और धन राशि देकर सम्मानित किया गया है। इन मौके पर उन्होंने अपनी फिटनेस का श्रेय भारतनाट्यम को दिया।
विज्ञापन

2 of 8
बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
बोलीं, नृत्य को लेकर मेरी रुचि कम नहीं हुई है। आज भी जब कोई फिटनेस को लेकर कहता है तो इसका श्रेय मेरे डांस को ही जाता है। संसदीय क्षेत्र में दौरे के अलावा महीने में चार-पांच शो तो डांस के करती हूं। सिर्फ भारतनाट्यम ही नहीं बल्कि बैली भी। दो दिन पहले कुरूक्षेत्र में भी परफॉर्मेंस थी। दो दिन बाद मुंबई में भी होगी।
 
विज्ञापन

3 of 8
बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दौर का संगीत बिना नौशाद जी के अधूरा है। उनका म्यूजिक हम आज भी सुनते हैं तो याद करते हैं वो जमाना कितना अच्छा था। उस समय के संगीतकार जो संगीत रच गए, गीतकार जो लिख गए, वो देश दुनिया में सुना जाता है।

4 of 8
बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
अवध फेस्टिवल के तहत रविवार को आयोजित समारोह में नौशाद सम्मान से नवाजी गईं बॉलीवुड अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने ये बातें कहीं। उन्हें अंगवस्त्र और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 8
बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
हुनर क्राफ्ट एसोसिएशन-उप्र पर्यटन की ओर आयोजित समारोह में हेमामालिनी ने कहा कि आज भी विदेशों में भारतीय फिल्मों के चाहने वाले हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद आज तक बहुत सारे सम्मान मिले, लेकिन नौशाद साहब के शहर में उनके नाम पर यह सम्मान बहुत मायने रखता है। सम्मान के बाद उन्होंने मंच पर अवध को प्रणाम करते हुये कहा कि नौशाद साहब ने संगीत के क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता।
 
विज्ञापन

6 of 8
बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
हुनर क्राफ्ट एसोसिएसन और उप्र पर्यटन की ओर से राणा प्रताप मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित नौशाद सम्मान समारोह के बाद कोलकाता से आए कलाकारों ने गजलों की महफिल सजाई। अवध के जिक्र के साथ कथक की प्रस्तुतियों की जुगलबंदी का आनंद अभिनेत्री हेमामालिनी ने भी लिया।
विज्ञापन

7 of 8
बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
गायक कोयल दास गुप्ता ने दादरा बेदर्दी बन गये... से महफिल सजानी शुरू की तो उनका साथ कथक के भावों पर परमिता ने दिया। सैंया रुठ गये..., तेरी कंटीली आंखों ने मारा, बाबुल मोरा नैइहर छूटो जाये.. पर कथक की प्रस्तुतियां हुई। कोयल दास ने हमरी अटरिया पे आजा रे संवरिया.., अब छलकते हुए सागर, अब वफा के बदले.. तमाम नगमों से महफिल संवारी।
 
विज्ञापन

8 of 8
बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
तबले पर संदीप घोष, सारंगी पर अल्लाह रक्खा ने साथ दिया।समारोह में दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, आशुतोष टंडन गोपाल समेत सेवानिवृत्त आईएएस अनीस अंसारी, नामी फोटोग्राफर रवि कपूर, समाजसेवी अल्का दास, सलीम आरिफ समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान कोलकाता के गायकों ने गजलों की महफिल सजाई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें