यूपी चुनाव की आचार संहिता लागू होने की अटकलों के बीच नेताओं के जुबानी हमले तेज हो गए हैं। बृहस्पतिवार को काशी में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का नारा दिया तो लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पाटीदार समाज आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने मोदी पर जमकर जुबानी तीर चलाए।
विज्ञापन
2 of 10
मोदी ने काशी के डीरेका मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कि भाजपा के कार्यकर्ता ही मेरी ताकत हैं। मैं उनसे आह्रवान करता हूं कि वो यूपी चुनाव के लिए कमर कस लें। उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर कहा कि आज लोग भले ही बैंकों में लाइन में लगे हैं लेकिन वो मेरा समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
कालाधन के मुद़दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही दिन कालेधन का पता लगाने के लिए एसआईटी बनाई थी । उसी समय कालाधन रखने वालों को सावधान हो जाना चाहिए था। कहा कि कालेधन पर विजय तभी मिलेगी जब जनता बेईमानों के खिलाफ हो। पूरा देश देख रहा है कि कालेधन को लेकर लोगों में कितना गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कालेधन के खिलाफ सरकार की ये लड़ाई जारी रहेगी।
4 of 10
- फोटो : self
नोटबंदी पर पीएम मोदी ने कहा कि अपने पैसे के लिए लोग लाइन में लगे हैं लेकिन वो कहते हैं कि मोदी अच्छा कर रहे हैं। चारों तरफ हवा थी कि नोटबंदी के बाद मोदी खत्म। विपक्षी बड़े खुश थे लेकिन चंडीगढ़ नगर निगम के परिणाम ने उनको आईना दिखा दिया। अब विपक्षी दलों की बोलती बंद हो गई है।
विज्ञापन
5 of 10
वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद जनता परेशान है। लाइन में लगी जनता यूपी चुनाव में परेशान करने वाले लोगों को जवाब देगी।
विज्ञापन
6 of 10
अखिलेश बोले, नोटबंदी से अर्थव्यवस्था की रफ्तार थम गई है। बड़ी संख्या में लोगों के बेरोजगार होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। जबकि हमने सड़कें बनाई। हमारे सड़के बनाने से अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 10
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की सरकार ने नोटबंदी का फैसला वापस ले लिया है। भारत में इसके परिणाम छह से आठ महीने में आएंगे। उन्होंने डिजिटल इंडिया पर भी तंज कसा और बोले कि ये सपना दिखाने वालों ने इस दिशा में कोई भी काम नहीं किया है।
8 of 10
गुजरात के पाटीदार समाज के आंदोलन के नायक हार्दिक पटेल ने लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। हार्दिक ने कहा कि मैं मोदी का विरोध करता रहूंगा, मोदी बस बोलते रहते हैं चुप नहीं होते।
9 of 10
हार्दिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मेरी दुश्मनी नहीं है लेकिन गुजरात में उन्होंने पटेल समाज के लोगों पर बहुत जुल्म करवाएं है इसीलिए मैं उनके खिलाफ हूं। नोटबंदी के फैसले को गलत बताते हुए हार्दिक पटेल ने कहा, नोटबंदी का फैसला सही नहीं है। देश की जनता परेशान है।
हार्दिक ने मोदी के गुजरात मॉडल को भी शोषण करने वाला बताया और कहा कि अब घर-घर भगत सिंह पैदा करने की जरूरत है। कुल मिलाकर यूपी पूरी तरह इलेक्शन मोड में आ चुका है। चुनाव की तारीखों इसमें और तेजी आएगी।