फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर भवन की पांचवी मंजिल से कूदा कर्मचारी, मचा हड़कंप, तस्वीरें

Wed, 04 May 2016 10:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
बुधवार दोपहर जवाहर भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। फर्श पर गिरने के बाद वह तड़पता रहा।
विज्ञापन

2 of 11
पुलिस और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल जे जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि हरिश्चंद्र मूलरूप से उन्नाव के नवाबगंज के रहने वाले थे और रोज वहीं से ऑफिस आते-जाते थे।
विज्ञापन

3 of 11
वह जवाहर भवन में ग्राम विकास विभाग के पांचवें तल पर स्थित ऑफिस में बैठते थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ऑफिस की खिड़की से वे कूद गए। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हरिश्चंद्र जुलाई में रिटायर हो जाते। उनका दो दिन बाद ही प्रमोशन होना था।

4 of 11
...पर इनका आरोप-प्रताड़ित करते थे अफसर
ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि हरिश्चंद्र को बीते 20 दिन से अपर आयुक्त प्रशासन हेमंत कुमार प्रताड़ित कर रहे थे। कोर्ट की अवमानना के एक मामले में जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। बुधवार सुबह भी अपर आयुक्त प्रशासन ने हरिश्चंद्र को धमकाया जिसके बाद उसने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

5 of 11
परिवार में मचा कोहराम
पत्नी जीवंती देवी, बेटा संदीप और ऋषि तथा बेटी नीरू सिविल अस्पताल पहुंच गए। संदीप ने बताया कि छह बेटियों में केतकी, गुड़िया, बल्लो, मनीषा व एक अन्य की शादी हो चुकी है। सिर्फ नीरू का ब्याह होना बाकी है। परिवारीजनों ने कहा कि बेटियों की शादी के बाद बेटों को दूल्हा बनना था लेकिन इससे पहले ही हरिश्चंद्र दुनिया छोड़ गए।
 
विज्ञापन

6 of 11
आत्महत्या - फोटो : amar ujala
दो दिन बाद होना था प्रमोशन, जुलाई में हो रहे थे रिटायर
हरिश्चंद्र का दो दिन बाद ही प्रमोशन होना था। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नत करने की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। जुलाई में हरिश्चंद्र का रिटायरमेंट होना था। अपर आयुक्त प्रशासन रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली ग्रेच्युटी, भविष्य निधि सहित अन्य भुगतान रुकवाने की धमकी दे रहे थे।
 
विज्ञापन

7 of 11
सिविल अस्पताल में कर्मचारियों ने किया हंगामा
हरिश्चंद्र के जवाहर भवन से कूदकर करने की खबर मिलते ही ग्राम विकास विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। सभी सिविल अस्पताल पहुंच गए और यहां अपर आयुक्त प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। (हादसे के बाद घटनास्‍थल पर मौजूद अन्य कर्मचारी।)

8 of 11
कर्मचारियों का कहना था कि अपर आयुक्त प्रशासन सारी फाइलें दबाकर बैठे रहते हैं जिसके चलते विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। सूचना पाकर सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा के साथ हजरतगंज और हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

9 of 11
20 मिनट तक लावारिसों की तरह पड़ा रहा शव
हरिश्चंद्र करीब 20 मिनट तक लावारिसों की तरह जमीन पर पड़े रहे। बैंक के पास उनके गिरते ही हड़कंप मच गया। लोग मौके पर पहुंचे तो हरिश्चंद्र को अंतिम सांसें लेते हुए पाया। चीख-पुकार मच गई लेकिन यह पता नहीं चल सका कि गिरने वाला कौन है और किस मंजिल से गिरा है?

10 of 11
पांचवीं मंजिल पर स्थित ग्राम विकास विभाग के लोगों को भी शायद उनके आत्महत्या करने का पता नहीं पाया था इसलिए वहां के किसी कर्मचारी की प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन

11 of 11
जब पूरे जवाहर भवन और इंदिरा भवन में किसी के छलांग लगाकर खुदकुशी करने की खबर फैली, तब लोगों का हरिश्चंद्र की तरफ ध्यान गया। हजरतगंज पुलिस ने जेब से आईकार्ड निकाला तब पहचान हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें