यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित स्मृति समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के बारे में ऐसी बात कही कि उसे सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ हंस पड़े।
दरअसल, राज्यपाल लखनऊ के लोकभवन में देश की आजादी के अमर सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के अमर उद्घोष ‘स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ के 101 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित ‘स्मृति-समारोह’ संबोधित कर रहे थे।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि बॉलीवुड का तो मुझे पता नहीं लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी बहुत अच्छी गायिका है। ये सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ हंस पड़े। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके।।
राज्यपाल ने कहा कि मैंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से भी कहा था कि वो बाल गंगाधर के नारे के सौ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम करें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पर जब योगी आदित्यनाथ जी से ये बात कही तो उन्होंने फौरन मान ली।
विज्ञापन
2 of 6
इस कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व योगी ने देश की आजादी के अमर स्वतंत्रता सेनानियों मंगल पांडेय, तात्या टोपे, बहादुर शाह जफर, तिलक, सावरकर, भगत सिंह, अशफाक उल्लाह खां, चंद्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह, रामकृष्ण खत्री, शचींद्र नाथ बख्शी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदि के परिजनों व तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। यहां गीता-गायन व वादन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान के दायरे में है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर भारत के विखंडन की बात उठाई जाए, यह स्वतंत्रता नहीं हो सकती। संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है।
4 of 6
मुख्यमंत्री योगी ने यहां कहा कि स्वराज वह स्वराज है, जहां हमारा अपना राज होगा। हमें निर्णय लेने का अधिकार होगा। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता, संविधान से प्राप्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत है। असीमित नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
मुख्यमंत्री ने कहा कि आाजादी की लड़ाई में हमेशा यह बात प्रखरता से उठी है कि सुराज, स्वराज का विकल्प नहीं हो सकता। यह वैसे ही है जैसे पिंजड़े में कैद पक्षी को कितना भी अच्छा खिला दें लेकिन वह जब तक स्वतंत्र नहीं होता, उसका जीवन पंगु सा हो जाता है। इसलिए स्वराज बहुत व्यापक है।
उन्होंने कहा कि कई बार लोग कहते हैं कि देश की आजादी ने उन्हें क्या दिया? योगी ने कहा कि ऐसा कहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते हैं। देश ने हमें वह सब कुछ दिया है और दे रहा है जिसके एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हम अधिकारी हैं। आज हर भारतवासी को गौरव है कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है। देश ने विकास के नए-नए प्रतिमान स्थपित किए हैं।