अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) इस वर्ष दिसंबर तक करीब 10 हजार रिक्त पदों के विज्ञापन निकालने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें अवर अभियंता, कनिष्ठ सहायक, वन रक्षक और सचिवालय सेवा के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Job
आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल से लंबित विभिन्न पदों पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ 4706 रिक्त पदों के लिए अलग-अलग तीन नए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
JOB SHIMLA
इन पदों पर चयन से जुड़ी कार्यवाही विभिन्न स्तर पर प्रक्रियाधीन है। दिसंबर तक अलग-अलग विभागों की रिक्तियों के 10 हजार पदों पर आवेदन मांगने की योजना है। इसमें करीब 1200 से 1500 पद अवर अभियंताओं के रिक्त पदों के हैं।
4 of 6
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
इन पदों के लिए जल्द से जल्द आवेदन मांगने की योजना पर काम हो रहा है। इसी तरह विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायकों के रिक्त करीब 4000 पदों का भर्ती प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इन पदों के लिए विज्ञापन दिसंबर तक हर हाल में जारी करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
सचिवालय में समूह ‘ग’ के कंप्यूटर सहायक, विधान भवन रक्षक व विधानभवन आग्नेय रक्षक के 226 रिक्त पदों के भर्ती प्रस्ताव भी आयोग को मिल चुके हैं। इनका भी परीक्षण हो रहा है।
अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री राजस्व लेखपाल के रिक्त करीब 5000 पदों पर भर्ती की कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दे चुके हैं। राजस्व विभाग से प्रस्ताव मिलते ही आवेदन मांगने से जुड़ी कार्यवाही शुरू की जाएगी।