उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीतापुर-शाहजहांपुर ट्रैक पर रविवार को सुबह एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर पूरा ट्रैक बाधित जरूर हो गया है। यह हादसा सीतापुर की महोली कोतवाली क्षेत्र के नेरी स्टेशन के पास हुआ। मालगाड़ी के बेपटरी होने से एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।