लखनऊ के हजरतगंज के हबीबुल्ला स्टेट से शनिवार देर शाम महज तीन मिनट में ही दो युवतियों ने स्कूटी उड़ा दी। दोनों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर युवतियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
युवतियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : amar ujala
पारा के आरडीएसओ दीपनगर निवासी मिथिलेश ओझा अपनी स्कूटी से हलवासिया मार्केट स्थित हबीबुल्ला स्टेट के कैरीटेज कैफे पहुंची। शाम करीब 5.25 बजे स्कूटी गेट के सामने खड़ी की और अंदर चली गईं।
विज्ञापन
3 of 5
युवतियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : amar ujala
एक मिनट बाद दो युवती कैफे से बाहर आई और मौका देखते ही स्कूटी लेकर गायब हो गई। एक युवती की गोद में मासूम भी था। मिथिलेश ने बताया कि वह सात बजे बाहर निकली तो स्कूटी नहीं थी। तलाश के बाद वह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने भी स्कूटी की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
4 of 5
युवतियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर ने बताया कि फुटेज के मुताबिक, मिथिलेश के स्कूटी खड़ी करने के बाद एक युवती बच्चा लेकर बाहर आती है। इसके बाद दूसरी युवती हाथ में बैग लेकर पहली युवती से बातचीत करती है। फिर दोनों अंदर जाकर मिथिलेश के कैफे में बैठने की पुष्टि करती हैं। इसके बाद बाहर आकर सीसीटीवी कैमरों की टोह लेती हैं। इसके बाद एक युवती बच्चे को गोद में लेती है जबकि कम उम्र की युवती स्कूटी स्टार्ट करती है। यह सारा वाक्या मुश्किल से ढाई से तीन मिनट में हुआ है। दोनों की फोटो निकाली गई है। आसपास के थानाक्षेत्रों में भी भेजी गई।