फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 10
स्कूल से घर आते समय एक लड़की अपार्टमेंट की छठी मंजिल से नीचे कूद गई। इस लड़की के शरीर पर एक भी खरोंच नहीं आई लेकिन मौत हो गई। ये हादसा है या आत्महत्या ये अभी रहस्य बना है। चिनहट के मटियारी स्थित विज़डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा सुमन शर्मा (17) ने सोमवार दोपहर सिल्वर लाइन अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

2 of 10
अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरों में छात्रा के बैग रखकर कूदने की पुष्टि हुई है।तृप्तिनगर निवासी छात्रा के पिता छंगीलाल स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। छात्रा और उसकी छोटी बहन सोनी को वह सुबह स्कूल छोड़कर आए थे। दोपहर दो बजे छुट्टी होने पर दोनों पैदल लौट रही थीं। सोनी आगे निकल गई। वह घर पहुंची तो सुमन साथ में नहीं थी।
विज्ञापन

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

3 of 10
मां किरन, बड़े भाई सोनू-मोनू ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। इसी बीच किसी ने सिल्वर लाइन अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में छात्रा की गिरकर मौत की खबर दी। परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो सुमन का शव देखकर कोहराम मच गया। सुमन का स्कूल बैग छठी मंजिल पर फ्लैट नंबर 605 और 606 के बीच पड़ा मिला है। चिनहट एसओ शशिशेखर ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या की है।

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

4 of 10
पिता छंगीलाल ने बताया कि बेटी की अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। सोमवार को हिंदी की परीक्षा थी। टीचर ने उसे पर्ची से नकल करते पकड़ा था। पुलिस का मानना है कि आत्मग्लानि के चलते सुमन ने आत्महत्या की होगी। छंगीलाल ने पोस्टमार्टम पर मंगलवार सुबह फैसला लेने की बात कही।
विज्ञापन

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

5 of 10
सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में आने-जाने वालों पर कोई रोकटोक नहीं है। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि एक गार्ड के जिम्मे एंट्री करने की व्यवस्था है, लेकिन वह चेक नहीं करता। सोमवार को हादसे के बाद गार्ड घबराकर भाग गया।
विज्ञापन

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

6 of 10
अपार्टमेंट के सी ब्लाक में फ्लैट नंबर 104 निवासी शिव प्रताप के बेटे अभिषेक प्रताप ने बताया कि करीब तीन बजे जब वह मौके पर पहुंचा तो स्कूल की ड्रेस पहने एक छात्रा जमीन पर पड़ी थी और आसपास भीड़ थी।
विज्ञापन

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

7 of 10
वह अपने दोस्त संग छात्रा को बाइक से लेकर निजी अस्पताल भागा, जहां उसे लोहिया ले जाने की सलाह दी। दोनों युवक लोहिया की तरफ दौड़े, इसी बीच बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। अभिषेक ने फोन करके अपने साथी को बुलाया। इसके बाद उसे लोहिया ले जाया गया। डॉक्टर विनोद आर्या ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

8 of 10
छात्रा छठी मंजिल से गिरी और शरीर पर एक घाव तक नहीं लगा? इससे पूरा मामला रहस्यमय बन गया है। डॉक्टर विनोद आर्या ने बताया कि छात्रा के शरीर पर कहीं भी चोट नहीं है। सिर्फ उसकी नाक से खून निकल रहा था। यानी सिर पर अंदरूनी चोट आई है। सलवार में खून लगा होने से उसके निजी अंगों पर चोट की आशंका जताई जा रही है। यह चोट कैसे लगी?

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

9 of 10
पोस्टमार्टम में स्पष्ट होगा। उधर, अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि अगर छात्रा छठी मंजिल से गिरी है तो उसके हाथ-पैर, पसलियां टूट जानी चाहिए थीं और सिर फट जाना चाहिए था। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि छात्रा ऊपर से गिरी और दूसरी मंजिल पर लगे एसी से टकराकर नीचे आई।
विज्ञापन

छठी मंजिल से कूदी लड़की के खरोंच तक नहीं आई, रहस्यमय मौत, तस्वीरें...

10 of 10
हो सकता है इसी वजह से उसके शरीर पर चोटें न आई हों। फॉरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर शव ऊंचाई से फेंका जाता है तो हाथ-पैर टूटने या शरीर के फटने की आशंका न के बराबर रहती है।सुमन जब जमीन पर गिरी, उसके हाथ में डोरमैट फंसी पाई गई। यह डोरमैट कहां से आई? इसका पता नहीं चल सका है। कहीं ऐसा तो नहीं कि सुमन को किसी ने धक्का दिया हो और बचने के लिए उसने छज्जे पर पड़ी डोरमैट पकड़ ली हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें