फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से दादी और पोती की जलकर मौत, तस्वीरें

Thu, 14 Apr 2016 02:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
दादी-पोती की दर्दनाक मौत - फोटो : Amar Ujala
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के सेहरिवा गांव में बुधवार सुबह फूूस के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में वृद्ध दादी तथा मासूम पोती की सोते समय जलकर मौत हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, तीन गांवों में आग लगने से 56 मकान जलकर राख हो गए। एक व्यक्ति की घर में रखे 55 हजार रुपये आग की भेंट चढ़ गए। उधर, ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आठ बीघा गेहूं की फसल भी राख हो गई। 25 बीघा लीची का बाग भी आग में जल गया।
विज्ञापन

2 of 4
दादी-पोती की दर्दनाक मौत - फोटो : Amar Ujala
महरागंज तराई थाना क्षेत्र के सेहरिवा गांव निवासी केशवराम के फूस के मकान में सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय केशवराम की मां कोयला देवी (65) तथा पांच वर्षीय बच्ची सजनी घर में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
आग से दादी-पोती की मौत - फोटो : Amar Ujala
आग में घिरे दादी कोयला देवी तथा पोती सजनी  की जलकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन दादी व पोती को नहीं बचा सके।
विज्ञापन

4 of 4
दादी-पोती की दर्दनाक मौत - फोटो : Amar Ujala
इस घटना ने केशवराम के परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मौके पर पहुंचे तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद ने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की मदद दी तथा हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें