तीन गांवों में आग से 24 बीघा फसल व एक घर जला, तस्वीरें
Thu, 14 Apr 2016 02:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
{{#ga_cid}}
{{/ga_cid}}
{{/eligible}}
इटौंजा के तीन गांव में लगी आग से एक घर व 24 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
इटौंजा के गांव शाहपुर नजूल में मंगलवार रात लगी आग से किसान रहमत अली की चार बीघा, प्यारेलाल की छह बीघा व गुड्डू की पांच बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
ग्रामीणों व दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इटौंजा के एक अन्य गांव अल्दमपुर में भी बुधवार को आग लगी।
इटौंजा के गांव ढिलवासी में बुधवार शाम आग लगने से किसान संतोष द्विवेदी का सात बीघा गेहूं राख हो गया।
आग
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा ग्रामीण रामशंकर मिश्रा के घर में रखा हजारों का सामान भी जल गया। आग लगने से दर्जनों पेड़ भी जल गए। ग्रामीण व दमकलकर्मी दो घंटे बाद आग पर काबू पा सके।