फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः अडानी ने शाह को बताया चाणक्य, कहा- भाजपा को चुनाव जीतने की मशीन बना दिया

Sun, 28 Jul 2019 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
गौतम अडानी, गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को योगी सरकार के दूसरे शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उद्योगपतियों ने भी संबोधन प्रस्तुत किया। समारोह में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कई पुरानी बातों का जिक्र किया।
विज्ञापन

2 of 6
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यहां बुलाने के लिए आप सब का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह को तब से जानता हूं जब हम दोनों 25 साल के हुआ करते थे। अमित शाह अपने हर उद्देश्य में जिद से काम करते हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में भाजपा को चुनाव जीतने की मशीन बना दिया। वह चाणक्य हैं। कभी चुनाव नहीं हारे और भाजपा को अब नए रूप में खड़ा किया है।
विज्ञापन

3 of 6
लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्याथी परिषद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री तक का रास्ता तय किया है और अब न्यू इंडिया के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। आप देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

4 of 6
लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
गौतम ने कहा कि अडानी ग्रुप उत्तर प्रदेश के पावर प्रोजेक्ट में पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि हम यूपी में मल्टी मॉडल रिवर टर्मिनल वाराणसी व कच्ची घानी तेल प्लांट लगाएंगे। उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर में भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की बात कही।
विज्ञापन

5 of 6
लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
लूलू ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली ने कहा कि ग्रुप लखनऊ में दो हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। जिससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। योजना का 70 फीसदी काम हो चुका है। उन्होंने कहा कि मैंने हिमाचल प्रदेश के सीएम को कहा है कि आप में योगी जी जैसी ऊर्जा होनी चाहिए। उन्होंने यूपी में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का वादा किया। लूलू ग्रुप लखनऊ में दो हजार करोड़ का शॉपिंग मॉल बना रहा है। इसके बाद नोएडा व वाराणसी में भी मॉल बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
पेप्सिको समूह यूपी में 500 करोड़ रुपये का निवेश कर फूड प्रोसेसिंग हब लगाएगा। समूह के चेयरमैन अल अहमद शेख ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार का सहयोग शानदार है। वहीं, सैमसंग समूह सीईओ ने कहा कि नोएडा के प्लांट को एक्सपोर्ट का हब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोएडा दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री बन रहा है। यह योगी सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें