फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के दूल्हे ने रायबरेली की लड़की से रचाई शादी, रोचक है इनकी लव स्टोरी, ऐसे मिले एक-दूसरे से

Wed, 05 Feb 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
फ्रांस का दूल्हा अपने परिवार के साथ सोमवार को रायबरेली पहुंचा और यहां की रहने वाली नीति बेदी से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

इस दौरान एक दूसरे के परिजनों को रीति रिवाज समझाने के लिए ट्रांसलेटर का सहारा लिया गया। दोनों के परिवारीजन काफी खुश नजर आ रहे थे। अलग-अलग समाज से होने के बावजूद विवाह में दोनों पक्षों की तरफ से खूब हंसी मजाक किया गया।

दरअसल, रायबरेली की रहने वाली नीति बेदी 2019 से फ्रांस में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। फ्रांस के रहने वाले सिल्वा मार्टिन भी यहीं कार्यरत हैं। दोनों करीब आए और शादी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
हालांकि, यह सबकुछ इतना आसान भी नहीं था। नीति के लिए अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए मनाना मुश्किल था पर माता-पिता के साथ देने से नीति की मुश्किल आसान हो गई।

मंगलवार को मार्टिन और नीति ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की रस्में पूरी की। रस्मों को एक दूसरे के परिवार को समझाने के लिए ट्रांसलेटर की मदद ली गई।

दूल्हे के साथ-साथ उसके माता-पिता ने भी आचार्य के द्वारा बताए गए रीति रिवाजों का मुस्कराहट के साथ पालन किया। पूरे क्षेत्र में यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
रीति-रिवाजों के दौरान नीति बेदी व सिल्वा मार्टिन।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
रस्मों के दौरान नीति भी सिल्वा को कई बातें समझाती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
सिल्वा मार्टिन के माता-पिता ने भी पूरी संजीदगी से हिंदू रीति रिवाजों का पालन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें