फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किसानों पर किया हमला, ग्रामीणों ने घर में किया कैद, मचा कोहराम

Wed, 05 Feb 2020 12:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 5
घर में बंद किया खूंखार तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में रुपईडीहा रेंज के बबनपुरवा आह्लाद गांव में मंगलवार की सुबह एक तेंदुआ कतर्नियाघाट जंगल से भटक कर पहुंच गया। इस दौरान तेंदुए ने खेत में काम कर रहे चार किसानों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से गांव में कोहराम मच गया। हमले में चार लोगों के घायल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीण उसे घेरने में जुट गए। इसी दौरान तेंदुआ गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने बाहर से कुंडी लगाकर उसे अंदर ही बंद कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर तीन थानों की फोर्स पहुंच गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद तेंदुए को वन विभाग के कर्मचारियों ने पिंजड़े में कैद कर लिया। घायल ग्रामीणों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बहराइच वन प्रभाग अंतर्गत रुपईडीहा रेंज के आह्लाद गांव के मजरा बबनपुरवा में सुबह करीब नौ बजे एक तेंदुआ आ गया। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के आह्लाद गांव के मजरा बबनपुरवा निवासी कुछ ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। तेंदुए ने आबादी में पहुंचते ही गांव निवासी मिथिलेश (28) पुत्र काशीराम, राजू (35) पुत्र जोखन और निसार अली (30) पुत्र नान्हूं समेत चार लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हमले में चारो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए तेंदुए को घेरने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
तेंदुए को पकड़ने के लिए बिछाया जा रहा है जाल - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों से घिरता देख तेंदुआ भागकर गांव निवासी मिथिलेश वर्मा के घर में घुस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजे में कुंडी लगाकर बाहर से बंद कर दिया। गांव में तेंदुआ पहुंचने और उसके हमले की सूचना पाकर नानपारा, मोतीपुर समेत तीन थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, एसडीओ के अलावा मोतीपुर रेजंर आनंद आर्या, चकिया रेंज रामविशाल सिंह यादव, रुपईडीहा तथा नानपारा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा, जाल और खाबड़ के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई गई। घर के बाहर दरवाजे पर पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पिंजडे़ में कैद कर लिया गया, जिसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने राहत की सांस ली। घायल ग्रामीणों को एंबुलेंस से तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया।
 

4 of 5
पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
तेंदुए ने छह घंटे छकाया
रुपईडीहा रेंज के बबनपुरवा गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे ही तेंदुआ आ गया। तेंदुए के आने के बाद ग्रामीणों ने उसे घर में कैद कर दिया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम उसे पकड़ने में लगी रही, लेकिन छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे उसे पिंजड़े में कैद किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पांच साल का है मादा तेंदुआ
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि रुपईडीहा रेंज के बबनपुरवा गांव में पकड़ा गया तेंदुआ वयस्क है। उसकी उम्र पांच वर्ष है। तेंदुआ मादा है। तेंदुए का चिकित्सीय परीक्षण मंगलवार की देर शाम जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय झिंगहाघाट में कराया गया है।
चकिया रेंज कार्यालय में वापस भेजा
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को जिला मुख्यालय से परीक्षण के बाद चकिया रेंज कार्यालय वापस भेज दिया गया है। वन संरक्षक को पत्र भेजा गया है। उनका निर्देश मिलने के बाद तेंदुए को दूसरी जगह भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें