कोल्ड का रखें ध्यान, कभी नहीं होंगे ठगी के शिकार
एडीजी साइबर क्राइम कहते हैं, अगर आप सीओएलडी यानी कोल्ड का ध्यान रखेंगे तो कभी ठगी के शिकार नहीं होंगे। सी का मतलब कार्ड (क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड) की डिटेल और ओ यानी ओटीपी किसी से साझा न करें। इसी तरह एल यानी लिंक इसका मतलब है कि किसी अनजान लिंक को क्लिक न करें। डी का मतलब डाउनलोड करने से पहले चेक करें। जो इस मंत्र को ध्यान में रखते हैं, वे ठगी के शिकार नहीं हो सकते हैं।