फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के बेटे आयुष की पत्नी की सुरक्षा में तैनात रहेगी पिंक पुलिस, कहा था खतरे में है जिंदगी, तस्वीरें

Wed, 10 Mar 2021 03:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पुलिस सुरक्षा में रहेंगी। छठे मील स्थित उसके घर पर भी पुलिस तैनात रहेगी। बता दें कि अंकिता ने अपनी जान का खतरा बताया था तबसे वह पुलिस की सुरक्षा में है। मंगलवार को अंकिता सुरक्षा में लगी पिंक पुलिस के साथ स्कूटी से कचहरी वकील से मिलने पहुंची।

अंकिता ने आरोप लगाया कि आरोप लगाया कि आयुष शादी के बाद मारपीट करता था। वह खुद पर हुए हमले में उसे और उसके भाई को फंसा रहा है। कहा, अगर आदर्श को आयुष को मारना होता तो घटना के बाद अस्पताल क्यों जाता।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
बता दें कि मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर के खुद पर गोली चलवाने के मामले में मंगलवार को सोशल मीडिया में वीडियो वार शुरू हो गया। एक के बाद एक करके छह वीडियो वायरल हुए। सबसे पहले वीडियो में आयुष ने कहा कि उसे फंसाकर शादी की गई। उसने पत्नी अंकिता पर गोली चलवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके बाद उसकी मां व जया कौशल और भाई विकास किशोर ने वीडियो में आयुष की पत्नी व उसके साले पर साजिश के तहत वारदात कराने की बात कही। इसके बाद अंकिता का वीडियो आ गया, जिसमें उसने सांसद के पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाया। उसने मड़ियांव थाने में तहरीर भी दी।
विज्ञापन

3 of 8
आयुष किशोर व चंदन गुप्ता। - फोटो : amar ujala
उधर, गोली कांड में जिस युवक चंदन गुप्ता को फंसाने की बात सामने आ रही थी, उसका भी वीडियो वायरल हुआ। उसने आयुष पर लाखों की रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया। बाद में सांसद का भी वीडियो आया, जिसमें उन्होंने आयुष से पुलिस के सामने या अदालत में सरेंडर करने की बात कही। उधर, पुलिस के अधिकारी पूरे दिन वीडियो पर नजरें बनाए रहे। मड़ियांव पुलिस सांसद पुत्र की लोकेशन लेने में जुटी रही। उसके सरेंडर की आशंका को देखते हुए कोर्ट में फोर्स तैनात थी।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
आयुष ने वीडियो जारी कर कहा था कि अंकिता ने मुझे प्रेम जाल में फंसाया। इस कारण माता-पिता के विरोध जाकर मैंने उससे शादी की। वह परिवार से रकम मांगने के लिए मुझ पर दबाव बनाती थी। उसका व उसके घरवालों का पूरा खर्चा मैं ही उठाता था। अंकिता ने ही गोली चलवाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
आयुष ने कहा कि वह सरेंडर करने लखनऊ आ रहा है। पुलिस अंकिता को सामने बैठाकर पूछताछ करें। कहा, मेरी हत्या की कोशिश की गई। मैंने खुद पर गोली नहीं चलवाई। जानता हूं कि जरा सी चूक हो जाती तो जान भी जा सकती थी। उधर, प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक आयुष की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट के आसपास पुलिस तैनाती कर दी गई है। उच्चाधिकारियों को उसके वीडियो की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हमले के दिन बहराइच में थी आयुष की पत्नी
सांसद पुत्र के मुताबिक हमले से पहले उसकी पिटाई भी की गई थी। इसके निशान हैं। आरोप लगाया कि ट्रॉमा में भर्ती रहने के दौरान अंकिता ने कॉल कर उसे और परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी थी। कहा, हमले के दिन अंकिता किसी से मिलने बहराइच चली गई, ताकि उस पर शक न हो।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
जेल जाने के डर से मेरे खिलाफ दे रहा बयान
अंकिता ने कहा कि आयुष जेल जाने के डर से उसके खिलाफ बयान दे रहा है। उसे किसी ने जहरीला या नशीला पदार्थ नहीं दिया था। पुलिस इसकी जांच करा सकती है। मेरी कोई शादी नहीं हुई है। अंकिता का यह भी कहना है कि सोमवार को जब उसने कॉल किया तो आयुष पिता के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर था। पुलिस चाहे तो वहां के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाल सकती है। अंकिता का आरोप है कि सभी मिलकर उसे फंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
‘जहां कहीं हो आयुष आकर सरेंडर करो’
मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर ने अपने बेटे आयुष किशोर से एक वीडियो के माध्यम से कहा कि जहां कहीं भी हो आकर पुलिस के सामने या अदालत में सरेंडर करो। अपनी पूरी बात बताओ ताकि पुलिस सच्चाई जान सके। भाजपा सांसद ने वारदात के दिन भी अपने बेटे से गोली चलाने वाले के बारे में पूछताछ की थी। उन्होंने कहा कि आयुष को यह नहीं मालूम था कि गोली किसने चलाई। उसके साले आदर्श ने पुलिस से सीसीटीवी फु टेज खंगालने की बात कही थी, जिसमें वह असलहा छिपाते दिखा। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने गोली चलाने की बात कुबूल की। सांसद ने कहा कि अगर आयुष ने गोली चलाने की बात कही थी तो आदर्श को अपनी बहन को बताना चाहिए था। साफ  जाहिर है कि दोनों की मंशा क्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें