फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के विज्ञापन से लेकर लूट तक की कहानी तस्वीरों में

विज्ञापन
1 of 9
नशीला पदार्थ देकर लूटने वाले बदमाशों ने गुजरात के एक परिवार व एक युवती को जर्मनी में नौकरी के बहाने शनिवार को लखनऊ बुलाया। हजरतगंज इलाके के एक होटल में ठहराकर खातिरदारी के साथ नशीली चाय व जूस पिलाया।
विज्ञापन

नौकरी के विज्ञापन से लेकर लूट तक की कहानी तस्वीरों में

2 of 9
जर्मनी का वीजा और एयर टिकट के नाम पर 7.40 लाख रुपये के चेक झटके और बेहोश होते ही नगदी व कीमती सामान बटोरकर ले उड़े। लुटे दंपती, दो बच्चों व युवती को रविवार दोपहर होश आया तो चीखपुकार मचाई।
विज्ञापन

नौकरी के विज्ञापन से लेकर लूट तक की कहानी तस्वीरों में

3 of 9
जर्मनी में एक लड़के को हिंदी पढ़ाने के लिए टीचर की जरूरत का गुजरात के एक अखबार में इश्तिहार पढ़कर अहमदाबाद के गोता निवासी चेतन ठाकर अपनी पत्नी कामिनी, बेटी भाव्या (10) व वैभवी (7) के साथ शनिवार को अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ आए थे।

नौकरी के विज्ञापन से लेकर लूट तक की कहानी तस्वीरों में

4 of 9
जालसाज ने चेतन व कामिनी को मुंबई से जर्मनी का वीजा दिलाने का झांसा दिया। उनके दस्तावेज देखे। लच्छेदार बातें करने के साथ दोनों से एयर टिकट के लिए दो-दो लाख के चेक झटक लिए। इसी तरह, मनजीत कौर से 3.40 लाख का चेक झटक लिया।
विज्ञापन

नौकरी के विज्ञापन से लेकर लूट तक की कहानी तस्वीरों में

5 of 9
चारों को बेहोश करने के बाद उसने कामिनी की सोने की बाली, अंगूठी व चेन उतारी। उसके बैग से दस हजार रुपये और चेतन के पर्स से 65 सौ रुपये उड़ाए। उनका कीमती कैमरा भी लूट ले गया।
विज्ञापन

नौकरी के विज्ञापन से लेकर लूट तक की कहानी तस्वीरों में

6 of 9
इसी ट्रेन से अहमदाबाद की मनजीत कौर गिल भी लखनऊ पहुंची। उन्हें जर्मनी में कुक कम ब्यूटीशियन की नौकरी के लिए बुलाया गया था। मनजीत को अपने कमरे में बुलाकर उसका इंटरव्यू लेने के साथ खाना मंगाया। इसमें नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करके चेक के साथ मोबाइल फोन भी लूट ले गया।
विज्ञापन

नौकरी के विज्ञापन से लेकर लूट तक की कहानी तस्वीरों में

7 of 9
जब ये सभी लोग होश में आए तो इन्होने होटल में शोर मचाना शुरू किया। पर्स खाली देखकर तीनों लोगों ने एटीएम बूथ पर जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाला। पता चला कि खाते से रकम निकल चुकी है।

नौकरी के विज्ञापन से लेकर लूट तक की कहानी तस्वीरों में

8 of 9
खुद को चार्ल्स बताने वाले बदमाश ने चेतन को जानकारी दी थी कि लखनऊ में एयरपोर्ट के पास सैनिकनगर में उसका मकान है।  पुलिस ने होटल में तहकीकात की तो पता चला कि रूम नंबर नंबर 312 राजस्थान के जिला सीकर के खाटू श्यामजी थाना रोड निवासी महेश कुमार शर्मा के नाम से बुक था।
विज्ञापन

नौकरी के विज्ञापन से लेकर लूट तक की कहानी तस्वीरों में

9 of 9
चेतन, कामिनी व मनजीत कौर ने होटल प्रबंधन पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि आईडी के रूप लगाए पासपोर्ट में नजर आ रहा फोटो खुद को चार्ल्स बताने वाले बदमाश का नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें