ट्रेनों की लंबी वेटिंग इस बार आपकी गर्मियों की छुट्टी का मजा किरकिरा नहीं करेगी। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे ने अप्रैल से 14 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हावड़ा की ओर जाने वाले यात्री अब घूमने की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : डेमो
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शक्ल ने बताया कि हावड़ा-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल से 3 मई तक हर गुरुवार को 5 फेरों में चलाई जाएगी। ट्रेन रात 11.55 बजे हावड़ा से चलेगी और दूसरे दिन सुबह 11.25 बजे वाराणसी व शाम 5.20 बजे लखनऊ होते हुए शनिवार दोपहर 1.20 बजे जम्मू पहुंचेगी।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : डेमो
वापसी में 7 अप्रैल से 5 मई तक प्रत्येक शनिवार रात 8.10 बजे जम्मूतवी से चलेगी और दोपहर 12.25 बजे लखनऊ होते हुए सोमवार को सुबह 6.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपआरओ संजय यादव ने बताया कि चंडीगढ़ गोरखपुर एक्सप्रेस (04924) पांच अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चंडीगढ़ से रात 11.15 बजे चलकर अगली शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
4 of 9
- फोटो : डेमो
वापसी में गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (04923) छह अप्रैल से 29 जून तक हर शुक्रवार रात 10.10 बजे गोरखपुर से चलकर दोपहर 2.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन अम्बाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, चारबाग स्टेशन, गोंडा व बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें जनरल के पांच, स्लीपर के 10, थर्ड एसी के तीन, फर्स्ट व सेकेंड एसी की एक-एक बोगियां व दो एसएलआर होंगे।
विज्ञापन
5 of 9
डेमो
- फोटो : डेमो
आनंदविहार टर्मिनल गोरखपुर एक्सप्रेस (04046) पहली अप्रैल से 24 जून तक हर रविवार को आनंदविहार से रात 8 बजे चलकर सुबह 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक सोमवार गोरखपुर से सुबह 10.30 बजे चलकर रात 3.45 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, चारबाग रेलवे स्टेशन, गोंडा व बस्ती में रुकेगी।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : डेमो
दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस दो अप्रैल से 28 जून तक हर सोमवार व गुरुवार को दिल्ली से सुबह 11.15 बजे रवाना होकर, अगली सुबह 9.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा दिल्ली बाईवीकली एक्सप्रेस तीन अप्रैल से 29 जून तक हर मंगलवार व शुक्रवार को दरभंगा से रवाना होकर अगली दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन चारबाग में भी रुकेगी।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : डेमो
आनंदविहार बरौनी बाईवीकली एक्सप्रेस (04404) तीन अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आनंदविहार से शाम 7.25 बजे रवाना होकर अगली शाम 6.50 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में चार अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को बरौनी से रात 8.35 बजे रवाना होकर अगली रात 10.10 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।
8 of 9
- फोटो : डेमो
हावड़ा-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (82303) 10 मई से 14 जून तक प्रत्येक गुरुवार को 6 फेरों में चलेगी। ट्रेन रात 11.55 बजे हावड़ा से चलकर दूसरे दिन सुबह 11.25 बजे वाराणसी व शाम 5.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जहां से शनिवार दोपहर 1.20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में जम्मूतवी हावड़ा स्पेशल ट्रेन (82304) 12 मई से 16 जून तक प्रत्येक शनिवार रात 8.10 बजे जम्मूतवी से चलकर अगली दोपहर 12.25 बजे लखनऊ व शाम 6.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। जहां से सोमवार सुबह 6.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
गोरखपुर-मुंबई सुपरफास्ट (02597) सात अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 8.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.15 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट(02596) आठ अप्रैल से पहली जुलाई तक प्रत्येक रविवार को मुंबई से रात में रवाना होगी। ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, चारबाग रेलवे स्टेशन, कानपुर, उरई, झांसी, हबीबगंज, इटारसी, भुसावल, ईगतपुरी व कल्याण स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी की 20 बोगियां व दो एसएलआर होंगे।