साढ़े चार साल की उम्र में जब बच्चे शैतानियों व खिलौनों में व्यस्त रहते हैं। पढ़ना-लिखना तो दूर लाडलों की तरह पाले जाते हैं। उस उम्र में अनन्या वर्मा को रामायण कंठस्थ है।
विज्ञापन
2 of 9
अनन्या
- फोटो : amar ujala
फर्राटेदार अंग्रेजी पढ़ती है और उच्चारण इतना साफ है कि संस्कृत, हिन्दी व अंग्रेजी के कठिन से कठिन शब्दों का उच्चारण आसानी से करती है।
विज्ञापन
3 of 9
अनन्या
- फोटो : amar ujala
यही वजह है कि अनन्या को सुपर वंडर गर्ल कहना गलत नहीं होगा। दरअसल, फीनिक्स मॉल के पास देवा मंदिर के पीछे बीबीएयू में सुपरवाइजर तेज बहादुर वर्मा के घर पर लोगों का तांता लगा रहता है।
4 of 9
अनन्या
- फोटो : amar ujala
अनन्या के टैलेंट से रूबरू होने के लिए मोहल्ले ही नहीं आसपास के इलाकों से भी लोग आते हैं। ऐसा नहीं है कि अनन्या इस परिवार की पहली वंडर गर्ल है। इससे पहले अनन्या की बहन सुषमा वर्मा व भाई शैलेंद्र ने भी अपने हुनर का परचम फहराया है।
विज्ञापन
5 of 9
अनन्या
- फोटो : amar ujala
तेज बहादुर वर्मा बताते हैं कि अनन्या शुरू से ही पढ़ाई में रुझान दिखाने लगी थी। चूंकि, घर पर रामायण रखी हुई थी, इसलिए जब उसका पाठ होता तो अनन्या भी पढ़ने की कोशिश करती।
विज्ञापन
6 of 9
अनन्या
- फोटो : amar ujala
इसी सिलसिले में उसे रामायण के काफी अंश मुंहजबानी याद हो गए। इतना ही नहीं उसकी आवाज इतनी साफ है कि जब मोहल्ले में रामायण पाठ होता है तो अनन्या को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
7 of 9
अनन्या
- फोटो : amar ujala
अनन्या को पढ़ाई के अलावा कार्टून देखने का शौक है। घर पर मौका मिलते ही कार्टून देखने बैठ जाती है। जब मां के पसंदीदा धारावाहिक चलते हैं तो उसके लिए लैपटॉप पर कार्टून या फिर एनिमेशन मूवी लगा दी जाती है, जिसे वह एंजॉय करती है। मां ने बताया कि अनन्या को टॉम एंड जेरी की नोकझोंक बहुत पसंद है। हालांकि, मोटू-पतलू, पोकेमॉन, निंजा हट्टोरी भी वह देखती है।
8 of 9
अनन्या
- फोटो : amar ujala
हिन्दी, अंग्रेजी व संस्कृत के कठिन से कठिन शब्द अनन्या की जुबान पर आते ही आसान व सरल बन जाते हैं। अनन्या का तलफ्फुज इतना साफ है कि वह एक झटके में कठिन से कठिन शब्दों का उच्चारण कर लेती है। परिजन इंग्लिश स्पीकिंग की भी प्रैक्टिस करवा रहे है। मां उसे उर्दू सिखाने की भी ख्वाहिश रखती हैं।
अनन्या देखने पर गुमसुम सी लगती है। पर, कुछ ही देर में ऐसे घुलमिल जाती है कि अपनी-सी लगने लगती है। परिजनों ने बताया कि अनन्या कभी भी किसी चीज के लिए जिद नहीं करती। खाने में ऐसा कोई शौक नहीं रखती और न ही कभी डिमांड करती है। फिर भी हम उसकी हर ख्वाहिश पूरी करते हैं।