फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने के बच्चे संग की आत्मदाह की कोशिश, तस्वीरें

Tue, 22 Dec 2015 12:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
विधानसभा भवन के गेट नंबर दो के सामने सोमवार दोपहर उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के गोरिंदा गांव निवासी चंद्रशेखर की बेटी सीता ने रिश्ते की भाभी रुचि व दो भतीजों के साथ आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी मचा दी। दोपहर करीब तीन बजे सभी गेट नंबर दो पहुंचे। रुचि का सात महीने का बच्चा सीता की गोद में था।
विज्ञापन

सात महीने के बच्चे संग की आत्मदाह की कोशिश, तस्वीरें

2 of 6
उसने झोले से बोतल निकाली और उसमें भरा मिट्टी का तेल चारों के शरीर पर उड़ेल दिया। माचिस निकालकर जैसे ही आग लगाने की कोशिश की पास मौजूद स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) का सिपाही श्रीमोहन मिश्रा शोर मचाते हुए दौड़ा और माचिस व केरोसिन की बोतल छीन ली। उसने तत्काल हजरतगंज पुलिस को फोन किया जिसके बाद चारों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

सात महीने के बच्चे संग की आत्मदाह की कोशिश, तस्वीरें

3 of 6
छेड़छाड़ के विरोध पर मार दी थी गोली
सीता ने बताया कि बीती दस नवंबर की रात गांव में किसी व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की कोशिश की थी। विरोध करने पर उसने उसे गोली मार दी। रात के अंधेरे में वह हमला करने वाले का चेहरा नहीं देख सकी थी। पुलिस ने उसके चाचा रामू की तरफ से गांव के ही योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीता का कहना है कि छोटू उसका रिश्ते का भाई है। जिसके पिता देशराज सिंह डिप्टी एसपी थे। सीता के साथ आत्मदाह करने आई रुचि आरोपी की पत्नी है और यहां एलडीए कॉलोनी सेक्टर एच में रहती है।

सात महीने के बच्चे संग की आत्मदाह की कोशिश, तस्वीरें

4 of 6
पुलिस पर रिश्तेदार को फंसाने और प्रताड़ना का आरोप
सीता ने असोहा पुलिस पर रिश्तेदार छोटू को फंसाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पुलिस ने अपनी तरफ से तहरीर लिखी और चाचा रामू से जबरन हस्ताक्षर करा लिए। छोटू अक्सर घर आते-जाते हैं और परिवार के सुख-दुख में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन

सात महीने के बच्चे संग की आत्मदाह की कोशिश, तस्वीरें

5 of 6
सीता के मुताबिक असोहा पुलिस रोज उसे व उसके रिश्तेदारों को पूछताछ के नाम पर थाना बुलाकर प्रताड़ित कर रही है। पुलिस ने अब तक एक बार भी उसका बयान दर्ज नहीं किया है। पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर वह गांव से भागकर रुचि के घर पर रह रही है। सीता ने गलत मुकदमा दर्ज करने पर उन्नाव पुलिस के अफसरों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात महीने के बच्चे संग की आत्मदाह की कोशिश, तस्वीरें

6 of 6
एलआईयू के सिपाही की सक्रियता से टली बड़ी घटना
जिस वक्त सीता अपनी रिश्ते की भाभी और भतीजों के साथ आत्मदाह करने आई थी, विधानसभा भवन के सामने एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन के चलते सारी फोर्स वहीं पर थी। सिर्फ एलआईयू का सिपाही श्रीमोहन मिश्रा ही वहां पर था। उन्होंने बताया कि चारों आत्मदाह के ही इरादे से आए थे। उन्होंने गेट नंबर दो पहुंचकर तुरंत बोतल में रखा मिट्टी का तेल शरीर पर उड़ेल लिया और आग लगाने के लिए माचिस निकाल ली। वक्त रहते उसने माचिस छीनकर बड़ी घटना होने से रोक ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें