फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरे में सो रहे लोगों को कार ने रौंदा, 4 की मौत

Sun, 08 Jan 2017 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
नशे में धुत रईसजादों की बेकाबू कार ने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे बहुखंडी मंत्री आवास के सामने बने रैन बसेरे में सो रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में चार की मौत हो गई जबकि 10 की हालत गंभीर है। उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जिस वक्त हादसा हुआ, रैन बसेरे में 35 से अधिक मजदूर थे। मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया है। मृतकों की पहचान बहराइच के नानपारा मतिहा निवासी पृथ्वी राज और ननकऊ के रूप में हुई। तीसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कार पुनीत अरोड़ा के नाम से रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन

3 of 5
बताया जा रहा है कि डीजीपी आवास की तरफ से अंधाधुंध गति से जा रही लाल रंग की आई-20 कार रैन बसेरे की लोहे की पाइप तोड़ते हुए भीतर घुस गई और भीतर सो रहे लोगों को बुरी तरह कुचल दिया।

4 of 5
कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि हादसे में वह कई बार पलट कर घूम गई। कार में दो लोग सवार थे जो हादसे के बाद भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस बीच, रैन बसेरे में सो रहे लोगों ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। हजरतगंज इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें