फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या केस: अक्सर परेशान रहते थे संजय, क्या भाई हैं मौत की वजह?, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 18 Sep 2020 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
Former MLA son suicide case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्व विधायक के पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को मामूली विवाद के बाद पूर्व विधायक के पुत्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पूर्व विधायक स्व. शेषनारायण शुक्ला के पुत्र श्रवण कुमार उर्फ संजय शुक्ला (53) ने जिस समय आत्महत्या की, उस दौरान घर में पत्नी और बेटा मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में परिवार के अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह घटना शहर के मोहल्ला मुंशीगंज स्थित श्रवण के घर में हुई। मूलरूप से ग्राम दनापुर शुक्ल थाना रामनगर निवासी श्रवण के पिता स्व. शेषनारायण शुक्ला वर्ष 1969 से 1974 तक विधायक रहे। श्रवण शहर स्थित घर में पत्नी सुमन व बेटे अनमोल के साथ रहते थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
रोती बिलखती मृतक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक पत्नी सुमन व बेटे ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब श्रवण का पत्नी सुमन से विवाद हुआ था। विवाद की वजह केबल टीवी प्रसारण को लेकर हुआ। दो दिन पहले केबल कनेक्शन कट गया था।

4 of 5
इसी पिस्टल से की थी आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कनेक्शन तो जुड़ गया लेकिन बृहस्पतिवार तक नेटवर्क नहीं शुरू हुआ। इसी बात को लेकर श्रवण का पत्नी से विवाद होने लगा। बहस के बीच श्रवण ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल कनपटी में गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घर में चल रहा था संपत्ति का विवाद
एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि पूर्व विधायक के पुत्र श्रवण का अपने दो भाइयों डॉ. शैंलेंद्र शुक्ल व सुरेंद्र शुक्ल से संपत्ति को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था। इस बारे में श्रवण की पत्नी से पुलिस ने बात की तो पता लगा कि परिवारिक विवाद के चलते संजय अक्सर परेशान रहते थे। इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें