पूर्व मंत्री जयवीर सिंह रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा, उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। जयवीर सिंह सपा और बसपा में रह चुके हैं। दो बार विधायक रहे मैनपुरी के रहने वाले जयवीर सिंह राज्य सरकार में दो बार मंत्री भी रहे हैं। जयवीर सिंह के साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।