फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जेल में गैंगरेप के आरोपी विधायक ने पी लस्सी, खाने का ये रहा मेन्यू, तस्वीरें

Wed, 09 May 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 5
लस्सी - फोटो : amar ujala
सीतापुर जिला कारागार पहुंचे उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने मंगलवार को सामान्य बंदियों की तरह ही जेल का खाना खाया और कैंटीन से लस्सी लेकर पी। जेल प्रशासन का कहना है कि विधायक को आम बंदियों की तरह ही सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बता दें कि मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने विधायक व सह आरोपी शशि सिंह को जेल गेट के अंदर पहुंचाया। जेल में लिखापढ़ी पूरी होने के बाद विधायक ने कैंटीन का टोकन लिया और लस्सी पी। इसके बाद जेल में बना खाना विधायक को परोसा गया। खाने में उसे दाल, रोटी व सब्जी दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
हालांकि, जेल प्रशासन विधायक के संबंध में जानकारी देने से बचता नजर आया। जेलर आनंद शुक्ला के अनुसार, विधायक को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है।

4 of 5
महिला बैरक में भेजी गई शशि सिंह
सहआरोपी शशि सिंह को महिला बैरक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलने से परहेज करते दिखे नेता
कुलदीप सिंह सेंगर हैं तो भाजपा के ही विधायक पर जिले के नेताओं ने उनसे दूरियां बनाकर रखी। ऐसा शायद मीडिया के भय के कारण हैं, क्योंकि पहले ही भाजपा की इस मामले से बड़ी फजीहत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें