फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने ड्राइंग सीट पर 'मां' के लिए उकेरा प्यार, मंत्रियों से लेकर डीजीपी तक ने सराहा, तस्वीरें

Wed, 09 May 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
हाथों में कूचियां, स्केच कलर, नजर के सामने ड्राइंग शीट और जेहन में मां...। कुछ इसी अंदाज में मंगलवार को लखनऊ शहर के 35 स्कूलों से आए हजारों बच्चों ने मां के विविध रूपों को अपने रंगों में ढाला तो सुबह की पहली किरण भी ममतामयी हो गई।

विश्व मातृ दिवस से पूर्व 'अमर उजाला' की ओर से आयोजित 'मां तुझे प्रणाम' चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के जरिये मां की ममतामयी मूरत के साथ उसके बच्चों के प्रति प्रेम को दर्शाया।

कक्षा एक से 12 तक के इन बच्चों में से अधिकतर अपने स्कूलों के जरिए आयोजन में शरीक होने पहुंचे थे। वहीं कई अपने अभिभावकों के साथ आयोजन का हिस्सा बने। बच्चों द्वारा बनाई गई तस्वीरों में मां के अलग-अलग रूप देखने को मिले।

अतिथियों ने भी सराहा
आयोजन में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह, एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह पहुंचे और बच्चों से बातचीत की। वहीं डीजीपी ओपी सिंह भी आयोजन में पहुंचे और बच्चों से बातचीत करते हुए उनकी तस्वीरों को जमकर सराहा।
विज्ञापन

2 of 10
कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी।
विज्ञापन

3 of 10
बच्चों के बीच आयोजन में मौजूद यूपी के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह।

4 of 10
आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

5 of 10
विश्व में सबसे बड़ा स्थान होता है मां का
मां की ममता अनमोल है। रंगों के माध्यम से इसकी अभिव्यक्ति जितना करें उतना कम है। मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज के छात्र प्रथम, हर्ष, अंशिका मेहविश, प्राची, सुकृति व अन्य छात्रों ने मां के प्रति इसी प्यार और सम्मान का रंगों के माध्यम से इजहार किया। उन्होंने मां के विभिन्न रूपों को रंगों के माध्यम से दर्शाने का भरपूर प्रयास किया। संदेश दिया कि मां का स्थान संसार में सबसे बड़ा होता है।
विज्ञापन

6 of 10
मां - फोटो : amar ujala
मां के बगैर जीवन शून्य
मां तो मां है। मां के बिना जब जीवन की शुरुआत नहीं हो सकती तो उसके बिना जीवन चलाना भी संभव नहीं होता है। मां के संरक्षण में बच्चे सही दिशा में आगे बढ़ते हैं और सफल होते हैं। हम सब खुशनसीब हैं कि हमें मां का सान्निध्य व संरक्षण मिल रहा है। हम मां को कुछ दे तो नहीं सकते, लेकिन उनका ख्याल तो रख ही सकते हैं।
- श्रेया गुप्ता, अनन्या साहू, शान्या तिवारी, अमनदीप सिंह, बाल विद्या मंदिर, चारबाग
विज्ञापन

7 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : amar ujala
संसार में मां के बगैर सब बेकार
हमारे जीवन में मां का बहुत महत्व है। मां के बिना इस संसार में कुछ भी नहीं है। हम अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं और उनके बिना नहीं रह सकते। मां सुबह से लेकर रात तक हमारी हर जरूरत का ध्यान रखती हैं, हम बड़े होकर उनका ख्याल रखेंगे।
- अनन्या, फलक, रूबी खातून, मुस्कान अंसारी, आकृति दुबे, इरम इंटर कॉलेज

8 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : amar ujala
हमारी सारी खुशियां न्यौछावर
हमने मां के प्रति अपने प्यार का इजहार पेंटिंग के माध्यम से किया है। सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में मां हमें हर मुसीबत से बचाती है। मां हमसे बहुत प्यार करती हैं और हम भी उनसे। हमारी सारी खुशियां मां पर न्यौछावर हैं। अगर मां है तो सब कुछ है और मां नहीं तो पूरा संसार सूना है। हम सभी अपनी मां की सेहत का ध्यान रखते हैं।
- स्नेहा, मुस्कान, काशिफा, श्रद्धा, पायनियर इंटर कॉलेज

9 of 10
मैं बेटी हूं, सबमुझे मारना चाहते थे, पर मां सबसे दूर ले आई
उसके चित्रों में रेखाओं के साथ-साथ लिखे एक-एक शब्द उसके दिल की जुबान बन चुके थे। मां क्या है, यह पूछने पर नेैनसी की आंखें कुछ नम हुईं। कहने लगी, बेटी पैदा होने पर घर के लोग मुझे मार डालना चाहते थे, पर मां मुझे लेकर शहर चली आईं। वह हेल्पर का काम करती हैं, लेकिन मुझे पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। मैं भीं आईपीएस बनना चाहती हूं ताकि सबको बता सकूं कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। मैं तो बस इतना जानती हूं कि मां है तो मेरी जिंदगी है।
विज्ञापन

10 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : amar ujala
पानी में पाउडर मिलाता हूं तो मम्मी बहुत डांटती हैं
जगजोत केजी में पढ़ता है। ड्राइंग शीट पर बनाए फूलों में कलर भर चुका था। पूछने पर कहता है कि छोटा फूल और बड़ा फूल, मां और बच्चे का प्रतीक है। मम्मी के बारे में जब कुछ कहने को कहा, तो कहता है कि मैं पानी में पाउडर मिलाकर देखता हूं, ताकि साइंटिस्ट बन सकूं। इसपर मम्मी बहुत डांटती हैं, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा प्यार भी वही करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें